Get App

Champions Trophy 2025: लग गई मुहर, पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, इस मॉडल पर खेलेगी भारतीय टीम

Champions Trophy 2025: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। ICC ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के मैच 2024 से 2027 तक हाइब्रिड मॉडल के तहत ही खेले जाएंगे। इस नियम को आगामी सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स पर लागू किया जाएगा। अब जल्द ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी करेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 6:15 PM
Champions Trophy 2025: लग गई मुहर, पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, इस मॉडल पर खेलेगी भारतीय टीम
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जाएगा

Champions Trophy 2025: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर गुरुवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। ICC ने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की स्थिति पर सस्पेंस खत्म करते हुए घोषणा की यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत ही आयोजित किया जाएगा। इसमें टीम इंडिया अपने सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। पाकिस्तान के लिए भी 2027 तक यही व्यवस्था लागू होगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले ही टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था, जिसके चलते आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई है। आईसीसी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होगा

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अपडेट अपनी वेबसाइट पर शेयर की है। जिसमें आईसीसी ने कहा कि 2024 से लेकर 2027 तक भारत और पाकिस्तान के ICC टूर्नामेंट्स के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। दोनों ही टीमों के मैच हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जल्द ही ICC जारी करेगी। चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी से मार्च तक खेला जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें