ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से साफ इनकार कर दिया है। भारत इसको हाइब्रिड मॉडल में कराने का सुझाव दिया है, जिस पर पाकिस्तान राजी नहीं हो रहा। पाकिस्तान पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करना चाहता है। अब इस की मेजबानी पूर तरह से पाकिस्तान करेगा या फिर इसको हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा, इसका फैसला करने के लिए 29 नवंबर को ICC ने एक मीटिंग रखी है। इस मीटिंग से पहले पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भारत को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
बीसीसीआई ने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को एक पत्र लिखकर यह बता दिया है कि भारत इस बड़े आयोजन के लिए अपने पड़ोसी देश का दौरा नहीं करेगा। इससे पहले एशिया कप के दौरान भी भारतीय टीम ने पड़ोसी देश का दौरा नहीं किया था। एशिया कप का मैच हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था।
गद्दाफी स्टेडियम का इंस्पेक्शन करने आए मोहसिन नकवी ने कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट के लिए जो भी सही होगा वह हम करेंगे। यह संभव ही नहीं है कि पाकिस्तान भारत में जाकर सभी बड़े आयोजनों में मैच खेलता रहे और भारतीय अधिकारी अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए भेजने से इनकार कर दें। हम ऐसी स्थिति नहीं होने दे सकते।" उन्होंने आगे कहा,"मैं केवल इतना आश्वासन दे सकता हूं कि बैठक में जो भी होगा, हम वहां से अच्छी खबर लेकर आएंगे। जिसको आप लोगों को दिल से स्वीकार करेंगे।"
भारत सुरक्षा कारणों की वजह से अपनी भारतीय टीम को पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर रहा है। दोनों देशों के बीच काफी समय से ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर विवाद चल रहा है। भारत इसके मैच को हाइब्रिड मॉडल में खेला चाहता है तो वहीं पाकिस्तान इसके लिए तैयार नहीं है। अब आईसीसी बोर्ड सदस्यों की बैठक में 29 नवंबर को इसके बारे में फैसल लिया जाएगा। बता दें साल 2012 के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेला गया है। ये दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंटों और एशिया कप के दौरान एक दूसरे के सामने होती है।