IND vs BAN: भारत के पहले ही मैच में बारिश बनेगी विलेन! जानें दुबई के मौसम से लेकर पिच रिपोर्ट तक

IND vs BAN: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत अपना पहला मैच आज 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच यह मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। ऐसी भी खबर है कि भारत के इस मैच में मैसम बड़ा विलेन बन सकता है

अपडेटेड Feb 20, 2025 पर 8:46 AM
IND Vs BAN: भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी

Champions Trophy 2025, IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है और टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को अपने घर में ही करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से मात दी। वहीं अब टूर्नामेंट का दूसरा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत अपना पहला मैच गुरुवार 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए रोहित शर्मा की टीम को हर मैच जीतना जरूरी है। हाल ही में भारत इंग्लैंड को 3-0 से हराकर शानदार फॉर्म में है। वहीं भारत के सामने बांग्लादेश की टीम ज्यादा मजबूत नहीं दिख रही है। भारत और बांग्लादेश के बीच मैच दोपहर 2:30 बजे से होगा।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी तो वहीं बांग्लादेश भी भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। भारत अपने सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा। आइए मैच से पहले जानते हैं कौन सी टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है और कैसा रहेगा दुबई का मौसम।


कैसी है दुबई की पिच

भारत और बांग्लादेश के मुकाबले में सबकी नजरें दुबई की पिच पर रहेगी। इस स्टेडियम में हाल ही में महिला टी20 वर्ल्ड कप, पुरुष अंडर-19 एशिया कप और ILT20 जैसे कई टूर्नामेंट हुए हैं। ऐसे में पिच के थोड़ी धीमी रहने की संभावना है। दुबई की पिचें आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी होती हैं, जिससे बल्लेबाज भी तेजी से रन बना सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैचों के लिए दो नई पिचों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद करेगी और बीच के ओवरों में स्पिनरों को फायदा मिल सकता है। ऐसे में भारत को इसका फायदा मिल सकता है।

IND vs BAN: हर्षित-अर्शदीप में से किसे मिलेगी जगह, पंत होंगे टीम में? बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI

कैसा रहेगा दुबई का मौसम

दुबई के मौसम की बात करें तो भारत और बांग्लादेश के मैच से एक दिन पहले 19 फरवरी को दुबई में हल्की बारिश हुई है। ऐसे में फैंस को इस मैच में बारिश की चिंता सता रही है। एक वेदर रिपोर्ट के अनुसार, 20 फरवरी को दुबई में बारिश की संभावना सिर्फ 25% है। यानी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इससे मैच रद्द होने की संभावना कम है।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम - वनडे नंबर गेम

  • भारत ने खेले मैच - 06
  • भारत ने जीते मैच - 05
  • भारत ने हारे मैच - 00
  • ड्रा - 01
  • बांग्लादेश ने खेले मैच - 03
  • बांग्लादेश ने जीते मैच - 01
  • बांग्लादेश ने हारे मैच - 02

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।