IND vs BAN: हर्षित-अर्शदीप में से किसे मिलेगी जगह, पंत होंगे टीम में? बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI

Champions Trophy 2025, IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी और इस मैच का इंतजार भारतीय दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस मैच में सबकी नजर भारत के प्लेइंग इलेवन पर भी रहेगी। मैच से पहले जानिए कौन-कौन हो सकता है टीम से बाहर

अपडेटेड Feb 20, 2025 पर 9:14 AM
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तो वहीं दूसरा मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें मजबूत हैं, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए मैच से पहले जानते हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन।

कैसी होगी पिच

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। इस टूर्नामेंट में नई पिचों का इस्तेमाल होगा, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल सकती है जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनरों को भी फायदा मिलेगा। यह पिच बल्ले और गेंद के बीच अच्छा संतुलन बना सकती है।


मौसम गर्म और शुष्क रहेगा, लेकिन कभी-कभी बादल भी दिख सकते हैं। मैच के दौरान ओस गिर सकती है, जिससे गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिल सकता है।

केएल राहुल और पंत में से कौन?

कोच गौतम गंभीर पहले ही ये कह चुके हैं कि, केएल राहुल भारत के लिए पहली पसंद हैं और टीम में दो विकेटकीपर नहीं खेल सकते। लेकिन ऋषभ पंत भी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें बाहर बैठाना आसान नहीं है। केएल राहुल के पास अनुभव है, जबकि पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का पासा पलट सकते हैं।

IND vs BAN: भारत के पहले ही मैच में बारिश बनेगी विलेन! जानें दुबई के मौसम से लेकर पिच रिपोर्ट तक

कैसी होगी भारत की गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह की पीठ की चोट के कारण 22 वर्षीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे में छह विकेट लिए हैं। हालांकि, टीम में मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी गेंदबाज होने के कारण उन्हें खेलने का मौका मिलने में समय लग सकता है। शमी और अर्शदीप भारत के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर सकते हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट की मजबूत शुरुआत करना चाहेंगी।

ये हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।