Get App

PAK vs BAN: पाकिस्तान से आज भिड़ेगा बांग्लादेश, पिच रिपोर्ट से प्लेइंग XI तक...यहां जानें सबकुछ

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और बांग्लादेश, चैंपियंस ट्रॉफी में अपने आखिरी ग्रुप मैच में भिड़ेंगी। यह मुकाबला 27 फरवरी को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं क्योंकि वे अपने शुरुआती दो मैच हार गईं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 10:25 AM
PAK vs BAN: पाकिस्तान से आज भिड़ेगा बांग्लादेश, पिच रिपोर्ट से प्लेइंग XI तक...यहां जानें सबकुछ
पाकिस्तान और बांग्लादेश, चैंपियंस ट्रॉफी में अपने आखिरी ग्रुप मैच में भिड़ेंगी।

Champions Trophy 2025 :  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक के बाद एक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को खेले गए मुकाबले में आफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हरा टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं टूर्नामेंट में आज पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना आखिरी मुकाबला 27 फरवरी को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं, इसलिए यह मुकाबला सिर्फ सम्मान बचाने के लिए होगा।

दोनों ही टीमों की कोशिश होगी कि वे जीत के साथ अपना सफर खत्म करें। खासतौर पर पाकिस्तान अपने घरेलू दर्शकों को खुश करना चाहेगा। हालांकि, रावलपिंडी में बारिश होने की संभावना है, जिससे मैच पर असर पड़ सकता है।

लाज बचाने उतरेगी पाकिस्तान की टीम

बता दें कि गुरुवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश, चैंपियंस ट्रॉफी में अपने आखिरी ग्रुप मैच में भिड़ेंगी। यह मुकाबला 27 फरवरी को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं क्योंकि वे अपने शुरुआती दो मैच हार गईं। भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान का प्रदर्शन अब तक खराब रहा। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने उन्हें 60 रन से हराया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें