Champions Trophy 2025: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 4 विकेट से मात दी। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत कर इतिहास रच दिया। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वारयल हो रहा है। इस वीडियो में कप्तान मीडिया से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया से बात करने के बाद रोहित शर्मा ट्रॉफी लिए बिना बाहर निकल जाते हैं। हर कोई यह देखकर हैरान हो जाता है। वहीं टीम का सपोर्ट स्टाफ उन्हें याद दिलाया कि वे अपने साथ सबसे कीमती चीज ट्रॉफी ले जाना भूल गए हैं।