Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत से 6 विकेट से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम की काफी आलोचना की जा रही है। भारत से मिली इस हार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान देश पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया। केवल 5 दिनों में चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी फैंस अपनी टीम की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम का पाक खिलाड़ियों पर एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसे सुनकरआप अपनी हंसी नहीं रोक पांएगे।
