CWG 2022: 22 गोल्ड मेडल के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथे स्थान पर रहा भारत

भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG 2022) में 61 मेडल जीते और मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। भारत के पदक तालिका में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं

अपडेटेड Aug 08, 2022 पर 9:32 PM
Story continues below Advertisement
22 गोल्ड मेडल के साथ CWG 2022 में चौथे स्थान पर रहा भारत

CWG 2022: भारत राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में कुल 22 गोल्ड मेडल (Gold Medal) के साथ चौथे स्थान पर रहा। भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG 2022) में 61 मेडल जीते और मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। भारत के पदक तालिका में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

इससे पहले दिन में शटलर पीवी सिंधु ने बर्मिंघम (Birmingham) में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में बैडमिंटन में भारत का पहला और अपने करियर का पहला महिला सिंगल्स CWG गोल्ड मेडल जीता। पीवी सिंधु ने सोमवार को फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

गोल्ड मेडल जीतने के बाद पीवी सिंधु ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। पीवी सिंधु ने ANI को बताया, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके शब्दों के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। उनसे जल्द ही मिलने की उम्मीद है।"


पीवी सिंधु ने CWG 2022 में महिला सिंगल्स बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीता पीवी सिंधु ने CWG 2022 में महिला सिंगल्स बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीता

पीवी सिंधु ने यह भी कहा कि आगामी विश्व चैंपियनशिप उनका फोकस है। उन्होंने कहा कि वह आखिरकार अपना पहला राष्ट्रमंडल खेलों का महिला सिंगल्स मेडल जीतकर खुश है।

ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष हॉकी फाइनल में भारत के स्वर्ण पदक के सपने को खत्म कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 7-0 से जीत लिया और भारत को सिल्वर मेडल दिला दिया।

भारत की डबल्स जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने इंग्लैंड के बेन लेन और सीन मेंडी पर सीधे गेम में जीत के साथ बैडमिंटन कोर्ट से भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने 21-15, 21-13 से जीत दर्ज की।

CWG 2022 में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जीता गोल्ड CWG 2022 में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जीता गोल्ड

शटलर लक्ष्य सेन ने भी सोमवार को चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में पुरुष सिंगल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। लक्ष्य सेन ने पुरुष सिंगल्स फाइनल वर्ग में मलेशिया के एनजी त्जे योंग को हराकर दिन का भारत का दूसरा बैडमिंटन गोल्ड जीता।

CWG 2022: 'हमें स्पोर्ट्समैनशिप दिखानी थी', ऑस्ट्रेलिया की तरफ से Covid-19 पॉजिटिव खिलाड़ी के खेलने पर बोलीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लक्ष्य सेन को सोमवार को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक ट्वीट किया, "युवा और ऊर्जावान लक्ष्य सेन ने भारत को गौरवान्वित किया! Commonwealth Games में बैडमिंटन गोल्ड जीतने पर बधाई। जिस तरह से आपने शानदार प्रदर्शन के साथ वापसी की, वह एक साहसिक नए भारत का प्रतीक है, जो जीतने के लिए दृढ़ है। आपने बर्मिंघम में हमारे तिरंगे को फिर से ऊपर उठाया है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।