Get App

CWG 2022: 'मेडल के लिए खुशी होनी चाहिए, माफी नहीं', ब्रॉन्ज जीतने वाली पहलवान पूजा गहलोत को PM मोदी का संदेश

CWG 2022: मेडल जीतने के बाद पूजा गहलोत ने कहा, 'मैं अपने हमवतन लोगों से माफी मांगती हूं। मैं चाहती थी कि यहां राष्ट्रगान बजाया जाए... लेकिन मैं अपनी गलतियों से सीखूंगा और उन पर काम करूंगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2022 पर 2:24 PM
CWG 2022: 'मेडल के लिए खुशी होनी चाहिए, माफी नहीं', ब्रॉन्ज जीतने वाली पहलवान पूजा गहलोत को PM मोदी का संदेश
ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहलवान पूजा गहलोत को PM मोदी का संदेश

CWG 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बर्मिंघम (Birmingham) में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में भारतीय खिलाड़ियों के कई मेडल जीतने के बाद रविवार को खिलाड़ियों प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) जीत कर भावुक हुईं पहलवान पूजा गहलोत (Pooja Gehlot) का साहस भी बढ़ाया।

महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भावुक हुई और लोगों से माफी मांगने वाली भारतीय पहलवान पूजा गहलोत के एक वीडियो को टैग करते हुए मोदी ने कहा, "पूजा, आपके पदक के लिए उत्सव होना चाहिए, माफी नहीं।"

उन्होंने कहा, "आपकी जीवन यात्रा हमें प्रेरित करती है। आपकी सफलता हमें प्रसन्न करती है। आपकी किस्मत में कई शानदार चीजें हैं.... चमकते रहें!"

दरअसल मेडल जीतने के बाद पूजा ने कहा, 'मैं अपने हमवतन लोगों से माफी मांगती हूं। मैं चाहती थी कि यहां राष्ट्रगान बजाया जाए... लेकिन मैं अपनी गलतियों से सीखूंगा और उन पर काम करूंगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें