वर्क फ्रॉम ऑफिस वाले कर्मचारी होते हैं ज्यादा प्रोडक्टिव, स्टडी में सामने आई बात

एक बार फिर से वर्क फ्रॉम ऑफिस का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में वर्क फ्रॉम होम और वर्क फ्रॉम ऑफिस को लेकर एक स्टडी सामने आई है। यह स्टडी ग्लोबल डिजाइनर और ऑफिस फर्नीचर को बनाने वाली कंपनी स्टील केस की तरफ से की गई है। इस स्टडी में किसी भी कंपनी के ग्रोथ के लिए ऑफिस की अहमियत के बारे में बताया गया है

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 4:38 PM
वर्क फ्रॉम होम और वर्क फ्रॉम ऑफिस को लेकर एक स्टडी सामने आई है

Covid-19 महामारी के वक्त लगे व्यापक लॉकडाउन की वजह से कई सारी कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम के कल्चर को अपना लिया गया था। हालांकि अब हालात सामान्य होने के बाद एक बार फिर से वर्क फ्रॉम ऑफिस का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में वर्क फ्रॉम होम और वर्क फ्रॉम ऑफिस को लेकर एक स्टडी सामने आई है। यह स्टडी ग्लोबल डिजाइनर और ऑफिस फर्नीचर को बनाने वाली कंपनी स्टील केस की तरफ से की गई है। इस स्टडी में किसी भी कंपनी के ग्रोथ के लिए ऑफिस की अहमियत के बारे में बताया गया है।

ऑफिस से काम पर हो ज्यादा फोकस

स्टडी के मुताबिक वर्क फ्रॉम होम या फिर ज्यादा सैलरी ये सब एक जरूरी कदम हैं पर इन सब से एक बड़ा बदलाव नहीं लाया जा सकता है। इसके बजाय वर्क फ्रॉम ऑफिस पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। इस स्टडी में 11 देशों से 4,986 कर्मचारियों को शामिल किया गया था। इस स्टडी में कठिन चुनौतियों से निपटने में ऑफिस की अहमियत के बारे में पता चला। इस स्टडी में पता चला कि जो भी कर्मचारी ऑफिस से काम करने का लुत्फ उठाते हैं वे 33 फीसदी तक ज्यादा व्यस्त रहते हैं। वहीं 30 फीसदी कर्मचारी कंपनी के कल्चर से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। वहीं ऑफिस से काम करने वाले 20 फीसदी ज्यादा प्रोडक्टिव होते हैं। इसके अलावा उनके इस्तीफा देने की संभावना भी 9 फीसदी तक कम होती है।


ज्यादातर कर्मचारी करना चाहते हैं वर्क फ्रॉम होम

हालांकि 87 फीसदी कर्मचारी ऑफिस में काम करने में कुछ वक्त बिताते हैं। हालांकि ज्यादातर कर्मचारियों ने वर्क फ्रॉम होम को ही ज्यादा सही माना। इस स्टडी में पांच प्वाइंट्स को शामिल किया गया। इसमें जुड़ाव के लिए अपनेपन की भावना, वर्क सिस्टम पर ज्यादा कंट्रोल, प्रोडक्टिविटी के लिए ऑफिस से काम करने वालों और वर्क फ्रॉम होम वालों का समान समर्थन, वेलबींग के लिए कंफर्ट और काम के लिए पॉजिटिव वर्क इनवॉरमेंट को शामिल किया गया था।

Google ने एंप्लॉयीज को ऑफिस से काम करने के लिए दी ऑन साइट होटल की फैसिलिटी, इतना होगा एक रात का किराया

इतने कर्मचारी चाहते हैं हाइब्रिड वर्क कल्चर

रिपोर्ट ने मॉडर्न वर्कप्लेस में कर्मचारियों की जरूरतों को भी अहमियत दी गई। इसमें बताया गया कि लगभग 64 फीसदी कर्मचारी हाइब्रिड वर्क कल्चर चाहते हैं। वहीं 61 फीसदी कर्मचारी काम और प्राइवेट बातचीत के लिए जगह पर जोर देते हैं। इसके अलावा 52 फसदी कर्मचारियों ने अपने कलीग्स के साथ सार्थक बात-चीत के लिए जगह की डिमांड की थी। वहीं 62 फीसदी कर्मचारियों ने आभासी बातचीत की सुविधा के लिए सिंगल पर्सन एन्कलेव को पसंद करते हैं। वहीं 52 फीसदी कर्मचारी ऑफिस में अच्छे फर्नीचर में लचीलेपन की सराहना करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।