Google Hotel: अपनी वर्कफोर्स को दोबारा ऑफिस लाने के लिए Google नए आइडियाज खोज रहा है। गूगल ने इसी सीरीज में अपने कैंपस में एक खास होटल स्टे की फैसिलिटी शुरू की है। इस होटल से आप कैलिफोर्निया हेडक्वार्टर और खास माउंटेन एरिया को एन्जॉय कर सकते हैं। इस स्पेशल ऑफर को देख हालांकि एंप्लॉयीज इसमें आने वाले खर्चे को लेकर और वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर थोड़ा चिंतित हैं।
गूगल ने ये टेंपररी डील तीस सितंबर तक अपने फुल टाइम एंप्लॉयीज के लिए शुरू की है। इसमें भी कुछ टर्म्स एंड कंडीशंस अप्लाई की गई हैं। एंप्लॉयीज को पर्सनल क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करनी होगी क्योंकि होटल में स्टे उनके बिजनेस ट्रैवल में शामिल नहीं किया गया है। अपने हाइब्रिड वर्क मॉडल को दुरुस्त करने के लिए गूगल ने ये पहल की है।
सुबह की भागदौड़ से छुट्टी
कंपनी ने डिसक्रिप्शन में लिखा कि सोचिए सुबह वाली भागदौड़ से छुट्टी और सोने के लिए एक एकस्ट्रा घंटा।ये होटल गूगल के 42 एकड़ कैंपस में ही है। NASA का Ames Research Center इसके बिलकुल बगल में है। होटल में एक शानदार रूफटॉप डेक है और ढेर सारी लोकल एक्टिविटीज भी वीकेंड पर की जा सकती हैं। इस होटल में एकसाथ 4000 लोग रह सकते हैं।
कुछ एप्लॉयीज को ये आइडिया बिलकुल पसंद नहीं आया। कुछ को इस डील से लगता है कि वो गूगल को ही अपना पैसा भर रहे हैं। कुछ लोगों को लगता है कि इससे उनकी वर्क लाइफ बैलेंस में भी गिरावट आएगी। इस ऑफर को लेकर लोगों ने फाइनेंशियल सवाल भी खड़े किए कि एक रात रुकने के लिए डॉलर 99 देने का मतलब है महीने के 3000 डॉलर गूगल के होटल में जमा करना। लोगों ने यहां तक कह दिया कि इससे कम तो वो अपने अपार्टमेंट में रहने के लिए खर्च करते हैं। एक एंप्लॉयी ने कहा कि अगर ये एक रात का 60 डॉलर भी ले रहे होते तो ठीक था लेकिन 99 डॉलर बहुत ज्यादा है।
वहीं एक एंप्लॉयी ने कहा कि मैं तो बिलकुल इसका फायदा उठाना चाहूंगा डॉलर 3000 में आपको एक फुली फर्निश्ड, अनलिमिटेड मील्स, हाउसकीपिंग और क्लीनिंग जैसी फैसिलिटीज मिल रही हैं। गूगल ने ये ऑफर हाल ही में अपने एंप्लॉयीज के रिमोट वर्क के प्रेफरेंस को देखते हुए लिया है। हालांकि फर्म अभी भी फायदे में ही है लेकिन कंपनी अपनी ऑफिस अटेंडेंस को बढ़ाना चाहती है।