Champions Trophy 2025, AUS vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार का दिन बेहद खास होने वाला है। 22 फरवरी को टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। चैंपियंस ट्रॉफी का ये मुकाबला 2025 का ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच के काफी रोमांच मुकाबला होने की उम्मीद है।
दोनों टीमों को हाल ही में वनडे सीरीज में हार मिली थी, इसलिए वे जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी। मैच से पहले आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया को खलेगी इन धाकड़ खिलाड़ियों की कमी
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया ने 2006 और 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, लेकिन 2013 और 2017 में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। इस बार टीम के तीन मुख्य तेज गेंदबाज पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड चोट की वजह से टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया है।
इंग्लैंड की टीम ने किए ये बदलाव
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार तीन मैच हारने के बावज़ूद इंग्लैंड अपनी प्लेइंग इलेवन में बहुत अधिक बदलाव नहीं करना चाहेगा। चोट के कारण जैकब बेथेल की जगह टॉम बैंटन को टीम में शामिल किया गया है। वहीं इंग्लैंड ने जेमी स्मिथ को फिर से विकेटकीपर बनाया गया है। गेंदबाजी आक्रमण में जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्से और मार्क वुड शामिल होंगे।
मैच में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लैबुशेन, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), आरोन हार्डी, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा
इंग्लैंड: फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड