फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था फीफा की ओर से एक बड़ी खबर सामने आई है। फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) ने साल 2030 और साल 2034 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी का ऐलान कर दिया है। साल 2034 में इस बार सउदी अरब में फुटबॉल का महाकुंभ लगेगा। साल 2030 की मेजबानी संयुक्त रूप से स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को को दी गई है। इसकी घोषणा फीफा के अध्यक्ष गियानी इनफैनटिनो की है। सऊदी अरब के लिए मेजबानी को लेकर किसी तरह की चुनौती नहीं मिली। ज्यूरिख फीफा विश्व कप के लिए हुई बैठक में 200 से अधिक सदस्य देशों ने सर्वसम्मती से इसकी मंजूरी दी है।
