IND vs AUS: एडिलेड ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए एक बुरे सपने की तरह रहा। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरे मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से अपने नाम किया। इस पिंक बॉल टेस्ट में कई दफा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हेट मोमेंट्स भी देखने को मिला।
वहीं अब आईसीसी ने दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों पर एक्शन लिया है। टीम इंडिया के मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को आईसीसी ने तगड़ा झटका दिया है।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आईसीसी की ओर से तगड़ा झटका लगा है। सिराज पर आईसीसी उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्हें यह सजा ट्रेविस हेड से भिड़ने के कारण मिली जबकि हेड पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया और उन्हें केवल 1 डिमेरिट पॉइंट देकर छोड़ दिया गया। आईसीसी ने बताया कि, "सिराज और हेड को अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1-1 डिमेरिट पॉइंट दिया गया है, जो पिछले 24 महीने में इनका पहला अपराध है।" दोनों खिलाड़ियों की पहली गलती होने के वजह से किसी पर भी मैच का बैन नहीं लगा और वे 14 दिसंबर से शुरू होने वाले ब्रिसबेन टेस्ट में खेल सकते हैं।
बता दें कि पिंक बॉल टेस्ट के दौरान मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। ये नोखझोंक उस समय शुरू हुई थी, जब सिराज ने हेड को आउट कर दिया था। आउट होने के बाद सिराज ने उन्हें गुस्से में पवेलियन लौटने का इशारा किया था। पवेलियन लौटते समय हेड ने भी सिराज से कुछ कहा था। आईसीसी ने सिराज को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 और हेड को अनुच्छेद 2.13 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने मैच रेफरी रंजन मदुगले के सामने अपनी गलती स्वीकार कर लिया है, जिसके वजह से सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।