FIFA World Cup : अर्जेंटीना बना फुटबॉल का नया वर्ल्ड चैम्पियन, जानिए कितना मिलेगा पैसा

FIFA World Cup : फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के रोमांचक फाइनल में फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना ने जीत दर्ज की। इस नए वर्ल्ड चैंपियन को उनके सॉकर फेडरेशन के लिए 4.2 करोड़ डॉलर यानी 347 करोड़ रुपये मिलेंगे। फाइनल में हारने वाली टीम यानी फ्रांस को 44 करोड़ डॉलर के फीफा प्राइज फंड से 3 करोड़ डॉलर यानी 248 करोड़ रुपये की रकम मिलेगी

अपडेटेड Dec 19, 2022 पर 10:26 AM
वर्ष 2018 में जब फ्रांस विजेता बनी थी तो वहां के फेडरेशन को FIFA से 3.8 करोड़ डॉलर मिले थे। अर्जेंटीना को इस बार ज्यादा रकम मिलने जा रही है

FIFA World Cup : रविवार, 18 दिसंबर की रात को हुए फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के रोमांचक फाइनल में फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना ने जीत दर्ज की। इस नए वर्ल्ड चैंपियन (World Cup champions) को उनके सॉकर फेडरेशन के लिए 4.2 करोड़ डॉलर यानी 347 करोड़ रुपये मिलेंगे। फाइनल में हारने वाली टीम यानी फ्रांस को 44 करोड़ डॉलर के फीफा प्राइज फंड (FIFA prize fund) से 3 करोड़ डॉलर यानी 248 करोड़ रुपये की रकम मिलेगी। इससे पहले, वर्ष 2018 में जब फ्रांस विजेता बनी थी तो वहां के फेडरेशन को FIFA से 3.8 करोड़ डॉलर मिले थे।

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, चमचमाती ट्रॉफी का किया अनावरण, देखें तस्वीरें

खिलाड़ियों को नहीं मिलता पूरा पैसा


फीफा से मिलने वाला यह पूरा पैसा खिलाड़ियों को नहीं जाता है, लेकिन उन्हें इसमें से अच्छी रकम मिलती है। इससे पहले फ्रांस के स्पोर्ट डेली L'Equipe ने खबर दी थी कि फाइनल जीतने पर वहां के फेडरेशन की तरफ से फ्रांस के Kylian Mbappe जैसे खिलाड़ियों को 5,54,000 यूरो (5,86,000 डॉलर) का बोनस मिल सकता है।

हर देश के सॉकर फेडरेशन को इस साल का वर्ल्ड कप खेलने के लिए प्राइज मनी के रूप में 90 लाख डॉलर और टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए 15 लाख डॉलर मिले हैं।

चार साल में फीफा को मिला इतना रेवेन्यू

तीसरे स्थान पर रही टीम क्रोएशिया को प्राइज मनी के रूप में 2.7 करोड़ डॉलर मिलेंगे। वहीं चौथे स्थान पर रही मोरक्को को 2.5 करोड़ डॉलर का भुगतान किया जाएगा।

Tax Collection: सरकार की कमाई में जबरदस्त उछाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 26% बढ़कर 13.63 लाख करोड़ पर पहुंचा

FIFA को बीते चार साल के दौरान कुल 7.5 अरब डॉलर का रेवेन्यू हुआ। इसमें से ज्यादातर ब्रोडकास्ट और स्पॉन्सरशिप डील्स, टिकट और हॉस्पिटैलिटी की सेल्स से आया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।