FIFA World Cup: कतर ने सभी आठ FIFA विश्व कप स्टेडियमों में बीयर की बिक्री पर लगाई रोक

FIFA World Cup: वर्ल्ड कप के आयोजक फुटबॉल टूर्नामेंट (Football Tournament) के लिए इस्तेमाल होने वाले आठ स्टेडियमों में ‘अल्कोहल' वाली हर तरह की बीयर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएंगे

अपडेटेड Nov 18, 2022 पर 5:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FIFA World Cup: कतर ने सभी आठ FIFA विश्व कप स्टेडियमों में बीयर की बिक्री पर लगाई रोक

FIFA World Cup: कतर (Qatar) ने आठ स्टेडियमों में बीयर की बिक्री पर प्रतिबंध (Beer Sales Ban) लगा दिया है, जहां फीफा वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टूर्नामेंट रविवार से शुरू हो रहा है। आमतौर पर ये दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्टिंग इवेंट है। इस मुद्दे को लेकर कतर और फुटबॉल की ग्लोबल बॉडी FIFA के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

शुरुआत में, कतर वर्ल्ड कप के ऑफिशियल वेन्यू पर सिर्फ FIFA स्पॉन्सर बडवाइज़र बीयर (Budweiser Beer) ही बेची जानी थी। स्टेडियम के भीतर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला कतर के पिछले रुख से उलट है।

जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड कप के आयोजक फुटबॉल टूर्नामेंट (Football Tournament) के लिए इस्तेमाल होने वाले आठ स्टेडियमों में ‘अल्कोहल' वाली हर तरह की बीयर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएंगे।


इस फैसले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को इसके बारे में बताया। यह फैसला कतर में फुटबॉल मुकाबले शुरू होने से दो दिन पहले ही आया है।

इस व्यक्ति ने कहा कि हालांकि ‘नॉन अल्कोहल’ (बिना नशे वाली) बीयर 64 मैचों में फैंस के लिए उपलब्ध होगी। इस व्यक्ति ने गोपनीयता की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि आयोजकों ने अभी तक फैसले की घोषणा नहीं की है।

नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रहे शूटर को एयरलाइन ने फ्लाइट में राइफल ले जाने से रोका, NRAI ने मांगी मदद

बुडवेजर की ओरिजनल कंपनी ‘AB InBev’ हर एक विश्व कप में बीयर बेचने के ‘एक्सक्लूसिव’ अधिकारों के लिए करोड़ों डॉलर पेमेंट करती है। कंपनी की फीफा से यह साझेदारी 1986 टूर्नामेंट से शुरू हुई थी।

जब कतर ने विश्व कप की मेजबानी की बोली प्रक्रिया शुरू की थी, तो देश ने फीफा के बिजनेस पार्टरनर्स का सम्मान करने पर सहमति जतायी थी और ऐसा 2010 में मत जीतने के बाद कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करते समय भी किया था।

ब्राजील में 2014 विश्व कप में मेजबान देश को शराब की बिक्री की अनुमति के लिए एक नियम में बदलाव करने पर मजबूर होना पड़ा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।