Get App

French Open 2023: जोकोविच ने कैस्पर रूड को हरा कर 23वां ग्रैंडस्लैम किया अपने नाम, रफेल नडाल का तोड़ा रिकॉर्ड

French Open 2023: सर्बिया के 36 साल के जोकोविच ने तीन घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। वह नडाल से एक खिताब आगे और अब टेनिस को अलविदा कह चुके रोजर फेडरर से तीन खिताब आगे हो गए। रोलां गैरो पर 14 बार के चैम्पियन नडाल चोट के कारण इस बार नहीं खेल रहे थे । जोकोविच ने यहां 2016 और 2021 में भी खिताब जीता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2023 पर 10:56 PM
French Open 2023: जोकोविच ने कैस्पर रूड को हरा कर 23वां ग्रैंडस्लैम किया अपने नाम, रफेल नडाल का तोड़ा रिकॉर्ड
नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मेंस सिंगल फाइनल मैच में जीता 23वां ग्रैंडस्लैम (PHOTO-AP)

नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने फ्रेंच ओपन (French Open 2023) फाइनल में रविवार को कैस्पर रूड को हराकर रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम (Grand Slam) खिताब जीत लिया। सर्बिया के 36 साल के जोकोविच ने 7-6, 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। उन्होंने पुरूष टेनिस के इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रफेल नडाल (Rafael Nadal) का रिकॉर्ड तोड़ा। रोलां गैरो पर 14 बार के चैंपियन नडाल चोट के कारण इस बार नहीं खेल रहे थे । जोकोविच ने यहां 2016 और 2021 में खिताब जीता है। इसी के साथ जोकोविच सबसे ज्यादा प्रमुख खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।

सर्बिया के 36 साल के जोकोविच ने तीन घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। वह नडाल से एक खिताब आगे और अब टेनिस को अलविदा कह चुके रोजर फेडरर से तीन खिताब आगे हो गए।

वह टेनिस के इतिहास में हर ग्रैंडस्लैम कम से कम तीन बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने दस आस्ट्रेलियाई ओपन, सात विम्बलडन और तीन अमेरिकी ओपन जीते हैं।

23 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने दूसरे सेट में लय बरकरार रखी और 3-0 की बढ़त बना ली। रुड ने वापसी के संकेत दिए, लेकिन सर्ब की तीव्रता का मुकाबला करने में फेल रहे, जिसने इसे 6-3 से जीत लिया। फाइनल सेट में रुड ने 1-0 की बढ़त बना ली और जोकोविच ने इसे 1-1 कर दिया। रुड ने तीसरे सेट में जोकोविच को कड़ी टक्कर देना जारी रखा, जिसने उन्हें बीच में ही 3-2 से आगे कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें