लियोनल मेसी अब इस फुटबॉल क्लब के लिए बरसाएंगे गोल, PSG से अलग हुईं स्टार फुटबॉलर की राहें

Lionel Messi ने इस वीकेंड पर फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। हालांकि उनके फैंस को ऐसी उम्मीद थी कि वे अपने पुराने क्लब बार्सिलोना को दोबारा से जॉइन कर सकते हैं। लेकिन ला लीगा के फाइनेंशियल फेयर प्ले रूल के चलते ऐसा नहीं हो सका। इसके अलावा मेसी को सऊदी अरब से भी करोड़ों रुपये ऑफर हुए थे। बार्सिलोना क्लब के लिए मेसी 17 साल तक खेल चुके हैं। ऐसे में यह क्लब एक बार फिर से उनको अपने साथ जोड़ना चाहता था। लेकिन साल 2021 में कुछ नियमों की वजह से मेसी बार्सिलोना का हिस्सा नहीं बन पाए थे

अपडेटेड Jun 08, 2023 पर 2:46 PM
Lionel Messi ने इस वीकेंड पर फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। हालांकि उनके फैंस को ऐसी उम्मीद थी कि वे अपने पुराने क्लब बार्सिलोना को दोबारा से जॉइन कर सकते हैं

दुनिया के सबसे फेमस फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी (Lionel Messi) फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन से अलग हो चुके हैं। अब मेसी ने मेजर लीग सॉकर क्लब इंटर मियामी को जॉइन कर सकते हैं। मेसी ने इस वीकेंड पर फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। हालांकि उनके फैंस को ऐसी उम्मीद थी कि वे अपने पुराने क्लब बार्सिलोना को दोबारा से जॉइन कर सकते हैं। लेकिन ला लीगा के फाइनेंशियल फेयर प्ले रूल के चलते ऐसा नहीं हो सका। इसके अलावा मेसी को सऊदी अरब से भी करोड़ों रुपये ऑफर हुए थे।

मेसी को दोबारा अपने साथ जोड़ना चाहती थी बार्सिलोना

बता दें कि बार्सिलोना क्लब के लिए मेसी 17 साल तक खेल चुके हैं। ऐसे में यह क्लब एक बार फिर से उनको अपने साथ जोड़ना चाहता था। लेकिन साल 2021 में कुछ नियमों की वजह से मेसी बार्सिलोना का हिस्सा नहीं बन पाए थे। अगर मेसी मियामी के साथ जुड़ते हैं तो ऐसा पहली बार होगा कि वे यूरोप के बाहर के किसी क्लब के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। मेसी 13 साल की उम्र में बार्का की एकेडमी में शामिल हुए थे। मेसी 672 गोल के साथ स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं।

हाइट बढ़ाने के लिए आदमी ने खर्च किए 88 लाख, अब है 6 फुट 7 इंच लंबाई


इस वजह से नए क्लब से जुड़ना चाहते हैं मेसी

मेसी एक ऐसे क्लब को जॉइन करना चाह रहे थे जहां पर वे मालिकाना हिस्सेदारी भी ले सकें। इसके अलावा मेसी एडिडास और एपल के साथ MLS अपने कॉन्ट्रैक्ट को भी बढ़ाना चाहते हैं। बता दें कि MLS एपल से हर साल 250 मिलियन की फीस लेता है। MLS में मेसी के जुड़ने से एपल टीवी के दर्शकों में भी इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है।

मेसी जीत चुके हैं 7 बैलोन डी'ओर अवॉर्ड

मेसी ने पिछले साल फीफा वर्ड कप में अपनी टीम अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान उनको सात बैलोन डी'ओर अवॉर्ड्स हासिल किए थे। इसके अलावा उन्होंने साल 2022 में फ्रेंच सुपर कप के साथ दो सीजन में लीग 1 खिताब जीता था। इसके अलावा मेसी को सऊदी अरब की ओर से अल हिलाल के साथ जुड़ने का मौका भी मिला था। बता दें कि सऊदी अरब मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों को अपने क्लब में जोड़ने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले अल नासर क्लब ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रहा था। वहीं फ्रांसीसी स्ट्राइकर करीम बेंजेमा इस सप्ताह अल इतिहाद में शामिल हुए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।