हाइट बढ़ाने के लिए आदमी ने खर्च किए 88 लाख, अब है 6 फुट 7 इंच लंबाई

33 साल के ब्रायन सांचेज ने अपना हाइट बढ़ाने का सपना पूरा कर लिया है। हालांकि इस प्रोसेस में उन्हें लाखों खर्च करने पढ़े। दो मुश्किल ऑपरेशंस से गुजरने के बाद उनकी हाइट 7 इंच तक बढ़ गई है। पेशे से बॉडी बिल्डर ब्रायन सांचेज की अब हाइट 6 फुट 7 इंच हो गई है। उन्होंने इससे जुड़ी सारी सर्जरी तुर्की में करवाई है। अपने शरीर में बैलेंस ना होने की वजह से उन्होंने ये महंगा रास्ता अपनाया।

अपडेटेड Jun 08, 2023 पर 1:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका के रहने वाले 33 वर्षीय ब्रायन सांचेज ने अपनी हाइट को बढ़ाने का फैसला लिया।

आदमी ने अपनी हाइट बढ़ाने के लिए 88 लाख रुपए खर्च कर दिए। अमेरिका के रहने वाले 33 वर्षीय ब्रायन सांचेज ने अपनी हाइट को बढ़ाने का फैसला लिया। ब्रायन पहले से ही 6 फुट के थे लेकिन उन्हें हमेशा से ये लगता था कि उनके शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से में बैलेंस नहीं है। टांगे छोटी होने की वजह से उन्हें काफी अजीब महसूस होता था।

बॉडी बिल्डर ने बढ़ाई हाइट

ब्रायन का अपनी इस फिजिकल कंडीशन को लेकर कहना है कि मुझे आभास हुआ कि मेरी टांगें बेहद अजीब दिखती हैं। मुझे ये भी नहीं पता था कि ऐसा क्यों है। ब्रायन सांचेज यूएस के जॉर्जिया शहर के एक बॉडी बिल्डर हैं। दूसरों से कंपयेर करने पर उन्हें अपना शरीर बेहद अजीब लगा। जैसे ही ब्रायन ने इसे ऑब्जर्ब किया उन्होंने डिसाइड कर लिया कि अब इसे ठीक करना है।

तुर्क में करवाया ऑपरेशन

अपनी हाइट को बढ़ाने के लिए ब्रायन ने तुर्क की एक लिव लाइफ टॉलर क्लिनिक में ट्रीटमेंट लेने की सोची। दिसंबर 2022 को सांचेज का ऑपरेशन हुए। उनकी टांगों की दो हड्डियों टिबिया और फिबुला में रॉड डाली गई और उन्हें स्क्रू डालकर कस दिया गया। बीच में लगे ये फिक्सेटर हड्डियों को जोड़ रहे थे लेकिन इससे घाव भी बने जिनका काफी ज्यादा ध्यान रखना पड़ा।

UP के खूंखार गैंगस्टरों का कौन कर रहा है खात्मा? अतीक और अशरफ के बाद जीवा की हत्या से उठे कई सवाल


मार्च 2023 में उन्होंने अपने शरीर की सबसे लंबी हड्डी फीमर की लंबाई बढ़ाने के लिए ऑपरेशन करवाया। इस ऑपरेशन की कुल लागत 57.5 लाख रुपए आई। दूसरे ऑपरेशन के बाद रिकवरी काफी स्मूद रही और सांचेज की हाइट लगभग साढ़े तीन इंच और बढ़ गई। हालांकि अपनी हाइट को बढ़ाने के लिए दर्दनाक प्रोसेस से गुजरने के बाद सांचेज बोले कि उन्हें इसका बिलकुल मलाल नहीं है। पूरी तरह से रिकवर होने के बाद उनकी हाइट 6 फीट से बढ़कर 6 फीट 7 इंच हो गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।