ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट गलत कारणों से चर्चा में है। अभी तक एक भी गेंद नहीं फेंकी गई है और टेस्ट के दो दिन पहले ही बर्बाद हो चुके हैं। गीली आउटफील्ड के कारण एक भी दिन मैच नहीं खेला जा सका है और ये हालत तब हैं, जब इलाके में बहुत कम बारिश हुई है। ये टेस्ट, दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट है, जो सोमवार को शुरू होने वाला था, लेकिन अंपायरों ने "खिलाड़ियों की सुरक्षा" को चिंता का हवाला देते हुए अभी तक किसी भी कार्रवाई के लिए हरी झंडी नहीं दी है।
