पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को फ्रेंचाइजी का कप्तान (captain of Mumbai Indians) नियुक्त किया है। इस ऐलान के साथ ही IPL 2024 में अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। अगले सीजन में हाल ही में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से वापस आए हार्दिक पांड्या मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे।
