Champions Trophy: BCCI के आगे पाकिस्तान की एक ना चली, अब हाइब्रिड मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी कराने को तैयार PCB

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर काफी समय से चला आ रहा विवाद अब खत्म होते नजर आ रहा है। पीसीबी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल पर खेलने के लिए तैयार हो गई है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। पीसीबी ने आईसीसी के सामने यह शर्त रखी है कि भारत में 2031 तक होने वाले सभी टूर्नामेंट्स को इसी मॉडल पर खेला जाए

अपडेटेड Dec 01, 2024 पर 3:55 PM
Story continues below Advertisement
Champions Trophy: BCCI के आगे पाकिस्तान की एक ना चली, अब हाइब्रिड मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी कराने को तैयार PCB

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर काफी समय से चला आ रहा विवाद का अब खत्म होते हुए दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल पर खेलने के लिए तैयार हो गई है। इसके साथ ही पीसीबी ने आईसीसी के सामने यह शर्त रखी है कि भारत में 2031 तक होने वाले सभी टूर्नामेंट्स को इसी मॉडल पर करवाया जाए। बता दें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी-मार्च में आयोजित होने वाली है, लेकिन भारत ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पड़ोसी देश में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया था।

आपको बता दें इससे पहले पाकिस्तान ने कहा थी कि अगर चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा तो वह इस पूरे टूर्नामेंट से खुद को अलग कर लेगी। भारत ने सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान में मैच जाकर खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद से बीसीसीआई ने इन टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर खेलने का सुझाव दिया था। भारत ने अपने मैच पाकिस्तान की जगह दुबई में अपने मैच खेलने के बारे में कहा है।

मोहसिन नकवी ने रखी ये शर्त


पीटीआई के अनुसार पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कहा, "मैं इस बारे में ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहता क्योंकि इससे चीजें बिगड़ सकती हैं। हमने अपना दृष्टिकोण आईसीसी को बता दिया है, भारत ने भी अपना दृष्टिकोण बता दिया है। अब हमारा प्रयास यह है कि जो भी निर्णय हो उससे सभी की जीत हो।" नकवी ने आगे कहा, क्रिकेट को जीतना चाहिए, यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है लेकिन सभी के सम्मान के साथ। हम वही करेंगे जो क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा होगा। हम जो भी फॉर्मूला अपनाएंगे, वह बराबरी की शर्तों पर होगा। हमारे लिए पाकिस्तान का गौरव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि क्रिकेट जीते लेकिन पाकिस्तान का गौरव भी बरकरार रहे।"

 

2031 तक भारत को कितने टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है?

भारत को 2031 तक तीन ICC मेंस टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है, जिसमें 2026 टी20 विश्व कप संयुक्त रूप से श्रीलंका के साथ, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन बांग्लादेश के साथ मिलकर करना है। यह देखते हुए कि बांग्लादेश और श्रीलंका दो मुख्य टूर्नामेंट के सह-मेजबान हैं, अगर पाकिस्तान भारत में यात्रा नहीं करना चाहता है तो भारत पाकिस्तान को आने के लिए मजबूर नहीं करेगा। सबसे ज्यादा विवाद 2029 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हो सकता है, जिसका आयोजन पूरी तरह से भारत में किया जाएगा। इसके अलावा अगले साल अक्टूबर में होने महिला वनडे विश्व कप के दौरान भी यह विवाद हो सकता है, जो पूरी तरह से भारत में आयोजित किया जाएगा।

ICC जल्द करेगी आधिकारिक घोषणा

आपको बता दें शुक्रवार को हुई ICC की बोर्ड मीटिंग में कोई फैसला नहीं हो पाया था। ऐसा माना जा रहा है कि आईसीसी रविवार (1 दिसंबर) को चैंपियंस ट्रॉफी के मैच को लेकर कुछ आधिकारिक घोषणा कर सकती है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन फिलहाल 19 फरवरी से 9 मार्च तक रावलपिंडी, कराची और लाहौर में खेला जाना है।

IND vs PAK: IPL के करोड़पति का पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला बल्ला, पहले मैच में बनाए महज इतने रन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।