IND vs PAK U19 Asia Cup: अभी कुछ दिनों पहले ही देश भर के अखबरों की सुर्खियों में छाने वाले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। आईपीएल ऑक्शन में सनसनी मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अपने बल्लेबाजी के कारण चर्चा में हैं। बता दें कि U-19 एशिया कप 2024 में खेल रहे वैभव पाकिस्तान के खिलाफ मात्र एक रन बनाकर ही आउट हो गए। इस मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों 43 रन से हार का सामना भी करना पड़ा।
हार से हुई भारत की शुरुआत
बता दें कि U-19 एशिया कप 2024 यूएई में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत ने आज अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेला। अपने पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारत ने मैच को 43 रन से गंवाया। बता दें कि मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाक ने भारत को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन भारत 238 रन पर ही ऑल आउट हो गया।
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी से लोगों को इस टू्र्नामेंट में काफी उम्मीदें थी पर इस मुकाबले में सस्ते में आउट हो गए। टीम की शुरूआत वैभव सूर्यवंशी और उनके ओपनिंग पार्टनर आयूष महात्रे ने की। हालांकि, वैभव अपनी पारी को बड़ी नहीं बना सके और जल्दी ही पवेलियन लौट गए। प्रशंसकों को उस समय निराशा हुई, जब वैभव मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव ने 9 गेंदें खेली और आउट हो गए।
वैभव से लोगों को उम्मीदें
13 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। मेगा ऑक्शन में बिकने के बाद यह वैभव का पहला मुकाबला था, जहां वो उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। भारतीय क्रिकेट में उभरते हुए इस खिलाड़ी से उम्मीद की जा रही है कि वे भविष्य में अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीतेंगे।