Get App

IND vs AUS: ट्रेविस हेड से नोकझोंक करना सिराज को पड़ गया भारी, अब ICC ने उठाया ये बड़ा कदम

IND vs AUS: एक तरफ पिंक बॉल टेस्ट में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज पर आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है। आईसीसी ने मोहम्मद सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2024 पर 9:06 PM
IND vs AUS: ट्रेविस हेड से नोकझोंक करना सिराज को पड़ गया भारी, अब ICC ने उठाया ये बड़ा कदम
IND vs AUS: ट्रेविस हेड से नोकझोंक करना सिराज को पड़ गया भारी, अब ICC ने उठाया ये बड़ा कदम

IND vs AUS: एडिलेड ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए एक बुरे सपने की तरह रहा। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरे मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से अपने नाम किया। इस पिंक बॉल टेस्ट में कई दफा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हेट मोमेंट्स भी देखने को मिला।

वहीं अब आईसीसी ने दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों पर एक्शन लिया है। टीम इंडिया के मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को आईसीसी ने तगड़ा झटका दिया है।

सिराज को लगा तगड़ा झटका

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आईसीसी की ओर से तगड़ा झटका लगा है। सिराज पर आईसीसी उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्हें यह सजा ट्रेविस हेड से भिड़ने के कारण मिली जबकि हेड पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया और उन्हें केवल 1 डिमेरिट पॉइंट देकर छोड़ दिया गया। आईसीसी ने बताया कि, "सिराज और हेड को अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1-1 डिमेरिट पॉइंट दिया गया है, जो पिछले 24 महीने में इनका पहला अपराध है।" दोनों खिलाड़ियों की पहली गलती होने के वजह से किसी पर भी मैच का बैन नहीं लगा और वे 14 दिसंबर से शुरू होने वाले ब्रिसबेन टेस्ट में खेल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें