IND vs AUS Test Series: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में मिली करारी हार, गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

Gautam Gambhir Press Conference: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में हार का सामना करना पड़ा है। 10 साल में पहली बार टीम इंडिया के हाथ से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हाथ से निकल गई। साथ ही WTC फाइनल में पहुंचने का उसका सपना भी चकनाचूर हो गया। भारतीय टीम को अब अगली टेस्ट सीरीज जून-जुलाई में इंग्लैंड में खेलना है

अपडेटेड Jan 05, 2025 पर 12:42 PM
Gautam Gambhir Press Conference: भारतीय टीम ने सीरीज 3-1 से गंवा ही दी है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हरा दिया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हुई थी। अब सिडनी में इसका समापन हो गया है। जसप्रीत बुमराह को सीरीज में सबसे अधिक विकेट, यानी कुल 32 बल्लेबाजों को आउट करने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है। पूरी सीरीज के दौरान यशस्वी जायसवाल, ट्रेविस हेड और विराट कोहली ने भी शतक लगाया। लेकिन ये सब भारत के काम नहीं आए। इस हार के साथ ही टीम इंडिया 10 साल से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चली आ रही अपनी बादशाहत गंवा बैठी। इस बीच टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सिडनी टेस्ट में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर पर चर्चा की।

सिडनी टेस्ट में जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 162 रन की जरूरत थी। मेजबान टीम ने 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर 3-1 से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली। मुकाबला हारने के बाद कोच गौतम गंभीर ने कहा कि यह टीम मेरी या आपकी नहीं है। ये हमारे देश की टीम है। इस टीम को आगे लेकर जाना हमारा एक मात्र लक्ष्य है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी ईमानदार हैं और मैं खुद को लकी मानता हूं कि ऐसी टीम के साथ काम कर रहा हूं।

ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत


मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम सिर्फ 185 रन बना पाई। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम इसके जवाब में सिर्फ 181 गेंदों पर ढेर हो गई। हालांकि भारत दूसरी पारी में फेल रही और सिर्फ 157 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य मिला। भारत की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इसकी वजह ये रही कि टीम इंडिया अपने कप्तान जसप्रीत बुमराह के बिना उतरी थी। चोट की वजह से वो गेंदबाजी नहीं कर पाए। भारत के लिए पहला विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया, जब सैम कोंस्टास ने उनके खिलाफ़ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें मिड-ऑफ पर कैच कर लिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) के बड़े विकेट चटकाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 58/3 हो गया। बाद में ख्वाजा ने भी साथ छोड़ दिया लेकिन ट्रेविस हेड और वेबस्टर ने मिलकर टीम को जीत दिला दी।

गंभीर से हुआ कोहली-रोहित के रिटायरमेंट पर सवाल

सिडनी टेस्ट की समाप्ति के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी बात की। गंभीर से जब रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो किसी खिलाड़ी का फ्यूचर तय नहीं कर सकते हैं। गंभीर ने.भारतीय खिलाड़ियों को खास नसीहत भी दी। गंभीर ने कहा कि मैं किसी भी खिलाड़ी के फ्यूचर पर टिप्पणी नहीं कर सकता, यह उन पर निर्भर है।

World Pickleball League: Swiggy और सामंथा के बाद अब फिल्ममेकर एटली ने खरीदी टीम, 24 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।