Ind vs Eng Test Series: इंग्लैंड से होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में विराट कोहली नहीं खेल पाएंगे। कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को इसके बारे में बता दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि क्रिकेट मैदान में देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनके लिए टॉप प्रॉयोरिटी रहा है लेकिन कुछ व्यक्तिगत वजहों से वह इंग्लैंड के साथ पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI का कहना है कि कोहली के फैसले का क्रिकेट बोर्ड पूरा सम्मान करती हौ और बोर्ड को भरोसा है, टेस्ट सीरिज में बाकी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
Virat Kohli के फैसले पर BCCI ने किया अनुरोध
बीसीसीआई ने विराट कोहली के फैसले को सपोर्ट किया है। इसके अलावा क्रिकेट बोर्ड ने मीडिया फैन और प्रशंसकों से यह अनुरोध किया है कि विराट कोहली की निजता का सम्मान किया जाए और कोहली किन व्यक्तिगत कारणों से आराम ले रहे हैं, इस पर अटकलें न लगाएं। बोर्ड का कहना है कि इस समय फोकस सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने पर होना चाहिए। हालांकि पुरुषों की चयन समिति कोहली के स्थान पर किस खिलाड़ी को टीम में रखेगी, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम पहुंच चुकी है हैदराबाद
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। विराट कोहली पहले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे और उनका विकल्प अभी नहीं मिला है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड क्रिकेट टीम रविवार को ही हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच गई। यह सीरीज 25 जनवरी से शुरू होने वाली है। सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में 11 मार्च को शुरू होगा। भारत आने से पहले इंग्लैंड ने हैरी ब्रुक के स्थान पर डैन लॉरेंस को जगह दी है।