Get App

IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया में बदलाव, दो टेस्ट मैचों के लिए वाशिंगटन सुंदर की एंट्री

IND vs NZ Test: कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि भारत सिर्फ एक हार के बाद टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपना नया आक्रामक रवैया नहीं बदलेगा। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। लेकिन टीम ने पहली पारी में 46 रन पर ढेर होने के बाद दूसरी पारी में 462 रन बना कर जबरदस्त संघर्ष दिखाया

Curated By: Akhileshअपडेटेड Oct 20, 2024 पर 9:42 PM
IND vs NZ Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया में बदलाव, दो टेस्ट मैचों के लिए वाशिंगटन सुंदर की एंट्री
IND vs NZ Test: पहले मैच में आठ विकेट की हार के बाद चयनकर्ताओं ने वाशिंगटन को टीम में शामिल किया है

IND vs NZ Test: हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में आठ विकेट की हार के बाद चयनकर्ताओं ने वाशिंगटन को टीम में शामिल कर लिया। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी को दिल्ली के खिलाफ चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में तमिलनाडु के लिए 152 रन बनाने के बाद टीम में शामिल किया गया है।

वाशिंगटन ने जनवरी 2021 में गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने पदार्पण टेस्ट में गेंद और बल्ले से प्रभावित किया था। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए वाशिंगटन को एक बार फिर से टीम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई ने जारी बयान में कहा, "वाशिंगटन सुंदर दूसरे टेस्ट से पहले पुणे में टीम के साथ जुड़ेंगे।" इस दाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने वाले इस वामहस्त बल्लेबाज ने चार टेस्ट, 22 वनडे और 52 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर से पुणे में शुरू होगा।

36 साल बाद न्यूजीलैंड की भारत में जीत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें