Get App

IND vs SA 1st Test: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन टेस्ट में 113 रनों से दी मात

305 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवें दिन 191 रनों पर ही सिमट गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2021 पर 5:27 PM
IND vs SA 1st Test: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन टेस्ट में 113 रनों से दी मात
सेंचुरियन में भारतीय टीम ने पहली बार टेस्ट मैच अपने नाम किया है

IND vs SA 1st Test: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन गुरुवार को 113 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन दूसरे सत्र में अपनी दूसरी पारी में 191 रन पर आउट हो गई। भारत ने अपनी पहली पारी में 327 और दूसरी पारी में 174 रन बनाये थे। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 197 रन ही बना पाया था।

305 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवें दिन 191 रनों पर ही सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान डीन एल्गार (77) ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने बेहतरी गेदबाजी की।

शमी और बुमराह ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। सेंचुरियन में भारतीय टीम ने पहली बार टेस्ट मैच अपने नाम किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें