Ind vs SA: भारतीय टीम इस समय सीरीज खेलने दक्षिण अफ्रीका गई हुई है। टी-20 और वनडे सीरीज पूरे हो चुके हैं और टेस्ट सीरीज चल रही है। इसका पहला मैच 26 दिसंबर को खेला जाना है और विराट कोहली (Virat Kohli) भारत वापस आ चुके हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI के सूत्रों ने जो बताया है, उसके मुताबिक वह पारिवारिक इमरजेंसी के चलते घर वापस लौटे हैं। हालांकि यह इमरजेंसी क्या है, इसका खुलासा नहीं पाया है लेकिन सूत्र ने कहा है कि सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले टेस्ट मैच से पहले ही दक्षिण अफ्रीका पहुंच जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर को शुरू होगा।
तीन दिन पहले ही निकल गए थे Virat Kohli
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली करीब तीन दिन पहले ही मुंबई के लिए निकल गए थे। वह टीम मैनेजमेंट से मंजूरी हासिल करने के बाद घर वापस लौटे थे। भारतीय खिलाड़ी इस समय दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले टेस्ट मैच के लिे प्रैक्टिस कर रहे हैं और उन्हें तीन दिनों के इस प्रैक्टिस को भी छोड़ने की मंजूरी मिली। विराट कोहली शुक्रवार 22 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका में हो सकते हैं
Ind vs SA: सीरीज में कैसी है भारत की स्थिति
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20, वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज होनी थी। इसमें से टी20 और वनडे सीरीज पूरी हो चुकी है और टेस्ट मैचों की सीरीज बाकी है। तीन मैचों की टी20 सीरीज में पहला मैच बिना टॉस ही रद्द हो गया और दूसरा दक्षिण अफ्रीका जीत गया तो तीसरा भारत ने जीता यानी सीरीज ड्रा हो गई। वहीं वन डे सीरीज की बात करें तो तीन मैचों की सीरीज में भारत ने पहला और तीसरा मैच जीतकर सीरीज जीत ली। अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज 26 दिसंबर और 3 जनवरी से शुरू होने वाली है।