CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन (Nikhat Zareen) ने 7 अगस्त को राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) के फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली मैकनौल को हराकर महिलाओं के फ्लाईवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जरीन की जीत से बर्मिंघम खेलों में भारत के गोल्ड मेडल की कुल संख्या 17 हो गई, जिससे देश मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथे स्थान पर आ गया है।
