IND vs ENG 2nd Test: टीम इंडिया ने इंग्लैंड से किया हिसाब बराबर, दूसरे टेस्ट में 106 रन से हरा भारत ने सीरीज में शानदार वापसी

IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट को 28 रन से जीता था। जीत के लिए 399 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 292 रन पर आउट हो गई। विशाखापत्तनम में राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली

अपडेटेड Feb 05, 2024 पर 3:13 PM
India vs England 2nd Test: भारत ने विशाखापट्टनम टेस्ट 106 रन से जीत लिया है

India vs England 2nd Test: भारत ने पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को विशाखापट्टनम में इंग्लैंड को 106 रन से शिकस्त दी। इस जीत से भारत ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट को 28 रन से जीता था। जीत के लिए 399 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 292 रन पर आउट हो गई। विशाखापत्तनम में राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने इस पारी में तीन-तीन विकेट लिए। सीरीज का तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। शुबमन गिल की शानदार फॉर्म में वापसी ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 399 रनों का विशाल लक्ष्य देने में मदद की। गिल ने 104 रन बनाकर भारत को एक बेहदरीन लक्ष्य हासिल करने में मदद की। इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी 45 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

दूसरी पारी में भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार स्पिनर आर अश्विन ने 3-3 विकेट लिए। जबकि मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया। पहली पारी में टीम इंडिया ने 396 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड 253 रन ही बना सकी थी।


143 रनों की बढ़त के साथ भारत ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए और इंग्लैंड के आगे 399 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। पांच टेस्ट मैचों की सिरीज में अब भारत और इंग्लैंड एक-एक मैच जीत चुके हैं। सीरीज का तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।

बुमरा ने हार्टले को एक तेज गेंद फेंकी और पारी समाप्त की। इस टेस्ट में भारतीय गेंदबाजी शानदार रही है और उसने अपना क्लास दिखाया है। टीम यहां से और बेहतर होगी क्योंकि केएल राहुल और कोहली राजकोट टेस्ट के लिए वापसी करेंगे। हैदराबाद में कप्तान रोहित शर्मा की आलोचना हुई है, लेकिन आज उन्होंने अपनी गेंदबाजी में बदलाव और फील्ड प्लेसमेंट के साथ असाधारण प्रदर्शन किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।