Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 02, 2025 / 10:57 PM IST

India vs New zealand Match Highlights Score: भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सेमीफाइनल में अब ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया

India vs New zealand Highlights Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दुबई में ग्रुप ए का आखिरी मैच खेला गया। इस मैच को भारत ने 44 रनों से जीत दर्ज की है। भारत अब 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी

India vs New zealand Highlights Score, Champions Trophy 2025:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दुबई में ग्रुप ए का आखिरी मैच खेला गया। इस मैच को भारत ने 44 रनों से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी। भारत ने मैच के शुरुआत में ही विकेट गवां दिए। पहले बल्लेबाजी क

India vs New zealand: भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया है
India vs New zealand: भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया है
MARCH 02, 2025 / 9:40 PM IST

IND vs NZ Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात

भारत ने न्यूजीलैंड को मात दे दी है। भारत ने 44 रनों से ये मुकाबला जीता है। टीम इंडिया के जीत के हीरो वरुण चक्रवर्ती रहे। उन्होंने पांच विकटे झटके हैं।

    MARCH 02, 2025 / 9:36 PM IST

    IND vs NZ Live Score: भारत को अब जीत के लिए चाहिए बस एक विकेट

    न्यूजीलैंड को आठवां झटका लगा है। वरूण चक्रवर्ती ने सेंटनर को आउट कर दिया है। वहीं इस विकेट के साथ ही टीम इंडिया जीत की ओर आगे बढ़ गई है। 44 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। न्यूजीलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 33 गेंद में 54 रन बनाने हैं।

      MARCH 02, 2025 / 9:25 PM IST

      IND vs NZ Live Score: जीत के लिए 48 गेंद में चाहिए 74 रन

      42 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 48 गेंद में 74 रन बनाने हैं।

        MARCH 02, 2025 / 9:21 PM IST

        IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को सातवां झटका, इंडिया के कब्जे में मैच

        न्यूजीलैंड को सातवां और बड़ा झटका लगा है। अक्षर पटेल ने केन विलियमसन को आउट कर दिया है। केन विलियमसन ने 81 रनों की शानदार पार खेली। वहीं इस विकेट के साथ ही टीम इंडिया जीत की ओर आगे बढ़ गई है।

          MARCH 02, 2025 / 9:11 PM IST

          IND vs NZ Live Score: जीत की तरफ भारत

          न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 72 गेदों में 89 रनों की जरूरत है। केन विलियमसन 115 गेंदों पर 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं सेंटनर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 39 ओवर के बाद टीम का स्कोर - 161/6 हैं।

            MARCH 02, 2025 / 9:08 PM IST

            IND vs NZ Live Score: एक और विकेट, जीत की तरफ टीम इंडिया

            न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा है। वरुण चक्रवर्ती ने ब्रेसवेल को 0 रनों पर आउट किया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब 8 रनों की जरूरत है।  टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को  250 रनों का टारगेट दिया है।

              MARCH 02, 2025 / 8:57 PM IST

              IND vs NZ Live Score: 35 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 144/4

              न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 106 गेदों में 90 रनों की जरूरत है। केन विलियमसन 103 गेंदों पर 69 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं ग्लेन फिलिप्स 6 गेदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 35 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 144/4 है

                MARCH 02, 2025 / 8:54 PM IST

                India vs New Zealand Live Score: केन विलियमसन क्रीज पर मौजूद

                250 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 107 गेदों में 91 रनों की जरूरत है। केन विलियमसन 102 गेंदों पर 69 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                  MARCH 02, 2025 / 8:47 PM IST

                  IND vs NZ Live Score: टॉम लैथम 14 रन बनाकर हुए आउट

                  न्यूजीलैंड टीम के टॉम लैथम को रवींद्र जडेजा ने वापस पवेलियन भेजा है। टॉम लैथम 14 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब 115 रनों की जरूरत है

                    MARCH 02, 2025 / 8:41 PM IST

                    India vs New Zealand Live Score: 32 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्कोर 132/3

                    32 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर केन विलियमसन और टॉम लैथम मौजूद हैं। केन विलियमसन ने 92 गेदों पर शानदार 64 रनों बनाए हैं।

                      MARCH 02, 2025 / 8:39 PM IST

                      IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए इतने रन

                      250 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 119 रनों की जरूरत है। केन विलियमसन 88 गेंदों पर 63 रन बनाकर और टॉम लैथम 19 गेदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                        MARCH 02, 2025 / 8:29 PM IST

                        India vs New Zealand Live Score: 28 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्कोर 114/3

                        28 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर केन विलियमसन और टॉम लैथम मौजूद हैं। केन विलियमसन ने 80 गेदों पर शानदार 54 रनों की पारी खेली है।

                          MARCH 02, 2025 / 8:25 PM IST

                          India vs New Zealand Live Score: केन विलियमसन ने लगाया अर्धशतक

                          न्यूजीलैंड की टीम ने 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया है और 27 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर केन विलियमसन और टॉम लैथम मौजूद हैं। डेरिल मिशेल वापस पवेलियन लौट चुके हैं।  केन विलियमसन ने शानदार अर्धशतक लगाया है।

                            MARCH 02, 2025 / 8:20 PM IST

                            IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

                            न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। मिशेल को कुलदीप ने वापस पवेलियम भेजा है। डेरल मिचेल 17 रन बनाकर आउट हुए है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को  250 रनों का टारगेट दिया है।

                              MARCH 02, 2025 / 8:16 PM IST

                              India vs New Zealand Live Score: 25 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्कोर 93/2

                              न्यूजीलैंड की टीम ने 90 रन के आंकड़े को पार कर लिया है और 20 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर केन विलियमसन रन बनाकर मौजूद हैं और उनका साथ डेरल मिलेच रन बना रहे हैं।

                                MARCH 02, 2025 / 7:57 PM IST

                                IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की सधी शुरूआत

                                न्यूजीलैंड की टीम ने 70 रन के आंकड़े को पार कर लिया है और 20 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर केन विलियमसन 37 रन बनाकर मौजूद हैं और उनका साथ डेरल मिलेच 13 रन बनाकर दे रहे हैं।

                                  MARCH 02, 2025 / 7:42 PM IST

                                  IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार

                                  न्यूजीलैंड की टीम ने 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया है और 16 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं।

                                    MARCH 02, 2025 / 7:28 PM IST

                                    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

                                    रचिन रवींद्र के बाद न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लग गया है। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को वापस से पवेलियन भेजा है। विल 22 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 250 रनों का टारगेट दिया है।

                                      MARCH 02, 2025 / 7:19 PM IST

                                      IND vs NZ Live Score: 10 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्कोर 44/1

                                      पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 250 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी न्‍यूजीलैंड को पहला झटका लग गया है। 10 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्कोर 44 रन पर 1 विकेट है।

                                        MARCH 02, 2025 / 7:16 PM IST

                                        India vs New Zealand Live Score: 9 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्कोर 37/1

                                        विल यंग और केन विलियमसन अभी क्रीज पर मौजूद है। 9 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्कोर 37 रन पर 1 विकेट है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 250 रनों का टारगेट दिया है।

                                          MARCH 02, 2025 / 7:05 PM IST

                                          IND vs NZ Live Score: 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर -29/1

                                          250 रन चेज करने उतरी न्‍यूजीलैंड टीम को रचिन रवींद्र के रूप में पहला झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने उन्हें पवेलियन भेजा। 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 29/1 है। क्रीज पर वील यंग के साथ केन विलियमसन मौजूद हैं।

                                            MARCH 02, 2025 / 6:55 PM IST

                                            IND vs NZ Live Score: पांड्या ने रचिन को भेजा पवेलियन

                                            250 रन चेज करने उतरी न्‍यूजीलैंड टीम को रचिन रवींद्र के रूप में पहला झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने उन्हें पवेलियन भेजा। रचिन मात्र 6 रन बनाकर  आउट हो गए है। अक्षर पटेल ने उनका शानदार कैच लपका। फिलहाल न्यूजीलैंड का स्कोर 22/1 है।

                                              MARCH 02, 2025 / 6:53 PM IST

                                              IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

                                              250 रन चेज करने उतरी न्‍यूजीलैंड टीम को रचिन रवींद्र के रूप में पहला झटका लगा है। भारत की ओर से चौथा ओवर कर रहे हार्दिक पांड्या ने उन्हें पवेलियन भेजा।

                                                MARCH 02, 2025 / 6:41 PM IST

                                                IND vs NZ Live Score: 2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 9/0

                                                पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 250 रनों का टारगेट दिया है। न्यूजीलैंड के ओपनर रचिन रवींद्र और विल यंग मैदान पर मौजूद हैं। रचिन रवींद्र ने 3 गेंदों पर 4 रन और विल यंग 9 गेंदों पर 5 रन बना कर खेल रहे हैं।

                                                  MARCH 02, 2025 / 6:33 PM IST

                                                  India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए आई

                                                  न्यूजीलैंड के ओपनर रचिन रवींद्र और विल यंग मैदान पर आ गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 250 रनों का टारगेट दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है।

                                                    MARCH 02, 2025 / 6:20 PM IST

                                                    IND vs NZ Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 250 रनों का टारगेट

                                                    पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर के बाद भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए हैं। भारत ने न्यूजीलैंड को 250 रनों का टारगेट दिया है। अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 45 गेंदों पर 45 रनों की शानदार पारी खेली।

                                                      MARCH 02, 2025 / 6:02 PM IST

                                                      IND vs NZ Live Score: भारत ने बनाए 249 रन

                                                      हार्दिक पांड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारत का स्कोर 50 ओवर में 249 पहुंच गया है। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए 250 रनों की जरूरत है। अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 45 गेंदों पर 45 रनों की शानदार पारी खेली। हार्दिक पंड्या ने पलटवार करते हुए 49वें ओवर में 2 चौके और 1 छक्के की बद टीम इंडिया के स्कोर को 240 के पार पहुंचाया। 50 ओवर के बाद भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बना लिए हैं।

                                                        MARCH 02, 2025 / 5:50 PM IST

                                                        IND vs NZ Live Score: हार्दिक से उम्मीद

                                                        48 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 229/7 है। क्रीज पर फिलहाल हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी मौजूद हैं।

                                                          MARCH 02, 2025 / 5:39 PM IST

                                                          IND vs NZ Live Score: भारत को लगा सातवां झटका

                                                          टीम इंडिया ने सातवां विकेट भी गंवा दिया है। रविन्द्र जडेजा भी पवेलियन लौट गए हैं। 46 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 223/7 है। क्रीज पर फिलहाल   हार्दिक मौजूद हैं।

                                                            MARCH 02, 2025 / 5:30 PM IST

                                                            IND vs NZ Live Score: 6 ओवर का और बचा गेम

                                                            44 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 208/6 है। क्रीज पर फिलहाल रविन्द्र जडेजा और हार्दिक मौजूद हैं।

                                                              MARCH 02, 2025 / 5:23 PM IST

                                                              IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार

                                                              टीम इंडिया ने छठा विकेट भी गंवा दिया है। श्रेयस अय्यर के बाद केएल राहुल भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 29 गेंद में 23 रन बनाए। 43 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 200/6 है। क्रीज पर फिलहाल रविन्द्र जडेजा और  हार्दिक मौजूद हैं।

                                                                MARCH 02, 2025 / 5:12 PM IST

                                                                IND vs NZ Live Score: टीम इंडिया को बैक-टू-बैक लगे झटके

                                                                भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। श्रेयस अय्यर 98 गेंद में 79 रन बनाकर आउट हो गए हैं। विलियम ओरुर्के ने बाउंसर गेंद पर उनका शिकार किया। वहीं श्रेयस अय्यर के बाद केएल राहुल आउट हो गए हैं। 39 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 182/6 है। क्रीज पर फिलहाल जडेजा और हार्दिक मौजूद हैं।

                                                                  MARCH 02, 2025 / 5:09 PM IST

                                                                  IND vs NZ Live Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

                                                                  भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। श्रेयस अय्यर 98 गेंद में 79 रन बनाकर आउट हो गए हैं। विलियम ओरुर्के ने बाउंसर गेंद पर उनका शिकार किया। 38 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 181/5 है। क्रीज पर फिलहाल केएल राहुल और हार्दिक मौजूद हैं।

                                                                    MARCH 02, 2025 / 5:00 PM IST

                                                                    IND vs NZ Live Score: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

                                                                    भारत की ओर से श्रेयस अय्यर के रुप में बड़ा झटका लगा हैं। श्रेयस ने 98 बॉल पर 79 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं केएल राहुल 21 गेंदों पर 17 रन बना कर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 36 ओवर के बाद 172/5

                                                                      MARCH 02, 2025 / 4:55 PM IST

                                                                      IND vs NZ Live Score: श्रेयस अय्यर ने शानदार फॉर्म में नजर आ रहे

                                                                      भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। श्रेयस ने 96 बॉल पर 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं केएल राहुल 21 गेंदों पर 17 रन बना कर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 36 ओवर के बाद 170/4

                                                                        MARCH 02, 2025 / 4:49 PM IST

                                                                        India vs New Zealand Live Score: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 164/4

                                                                        35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 164 पर 4 विकेट है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर 93 गेदों पर 74 रन बनाकर और केएल राहुल 18 गेंदों पर 14 रन बना कर खेल रहे हैं।

                                                                          MARCH 02, 2025 / 4:36 PM IST

                                                                          IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर

                                                                          31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 131 पर 4 विकेट है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। यह मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है।

                                                                            MARCH 02, 2025 / 4:33 PM IST

                                                                            India vs New Zealand Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

                                                                            भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। अक्षर पटेल 42 रन बनाकर आउट हो गए। रचिन रवींद्र को अक्षर को वापस पवेलियन भेजा। श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के बीच काफी अच्छी पार्टनरशिप हो रही थी

                                                                              MARCH 02, 2025 / 4:23 PM IST

                                                                              IND vs NZ Live Score: श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्थशतक

                                                                              भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाया है। श्रेयस ने 75 बॉल पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118 पर 3 विकेट है।

                                                                                MARCH 02, 2025 / 4:13 PM IST

                                                                                India vs New Zealand Live Score: भारतीय टीम के 100 रन पूरे

                                                                                भारत की ओर से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर 65 गेदों पर 44 रन बनाकर और अक्षर पटेल 47 गेदों पर 26 रन पर खेल रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है।

                                                                                  MARCH 02, 2025 / 4:07 PM IST

                                                                                  IND vs NZ Live Score: धीरे-धीरे संभाल रही भारतीय टीम

                                                                                  18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 71 रन पर 3 विकेट है। भारत काफी धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहा है। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर 57 गेदों पर 35 रन बनाकर और अक्षर पटेल 43 गेदों पर 23 रन पर खेल रहे हैं।

                                                                                    MARCH 02, 2025 / 3:53 PM IST

                                                                                    India vs New Zealand Live Score:भारत की धीरे शुरुआत

                                                                                    18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 71 रन पर 3 विकेट है। भारत काफी धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहा है। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर 40 गेदों पर 28 रन बनाकर और अक्षर पटेल 30 गेदों पर 13 रन पर खेल रहे हैं।

                                                                                      MARCH 02, 2025 / 3:41 PM IST

                                                                                      IND vs NZ Live Score: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर हुआ इतना

                                                                                      15 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 47 रन है। टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली पवेलियन लौट चुके हैं।

                                                                                        MARCH 02, 2025 / 3:33 PM IST

                                                                                        India vs New Zealand Live Score: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 44/3

                                                                                        भारत की ओर से श्रेयस अय्यर 28 गेदों पर 11 रन बनाकर और अक्षर पटेल 18 गेदों पर 4 रन पर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 44 रन पर 3 विकेट है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है।

                                                                                          MARCH 02, 2025 / 3:29 PM IST

                                                                                          IND vs NZ Live Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/3

                                                                                          भारत की ओर से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल अभी मैदान पर मौजूद है। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 44 रन पर 3 विकेट है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है।

                                                                                            MARCH 02, 2025 / 3:12 PM IST

                                                                                            India vs New Zealand Live Score: भारत के लगातार गिरे विकेट

                                                                                            ग्लेन फिलिप्स ने प्वाइंट पर कोहली का शानदार कैट पकड़ा है। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल अभी मैदान पर मौजूद है। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 35 रन पर 3 विकेट है।

                                                                                              MARCH 02, 2025 / 3:07 PM IST

                                                                                              IND vs NZ Live Score: भारत की खराब शुरुआत

                                                                                              शुभमन गिल, रोहित शर्मा के आउट होने के बाद और विराट कोहली भी वापस पवेलियन लौट चुके है। कोहली को मैट हेनरी ने आउट किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है।

                                                                                                MARCH 02, 2025 / 3:00 PM IST

                                                                                                India vs New Zealand Live Score: 6 ओवर के भारत का स्कोर 24 रन पर 2 विकेट

                                                                                                भारत को शुभमन गिल आउट होने के बाद रोहित शर्मा भी वापस पवेलियन लौट चुके है। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26 रन पर 2 विकेट है

                                                                                                  MARCH 02, 2025 / 2:57 PM IST

                                                                                                  IND vs NZ Live Score: गिल के बाद रोहित शर्मा हुए आउट

                                                                                                  शुभमन गिल आउट होने के बाद रोहित शर्मा भी वापस पवेलियन लौट चुके है।  न्यूजीलैंड के टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

                                                                                                    MARCH 02, 2025 / 2:46 PM IST

                                                                                                    India vs New Zealand Live Score: भारत को लगा पहला झटका

                                                                                                    भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल 2 रन बनाकर हुए आउट हो गए है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है।

                                                                                                      MARCH 02, 2025 / 2:32 PM IST

                                                                                                      IND vs NZ Live Score: रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने की पारी की शुरुआत

                                                                                                      भारतीय टीम की तरफ से शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की है। रोहित शर्मा मे पारी की शुरुआत की है।

                                                                                                        MARCH 02, 2025 / 2:29 PM IST

                                                                                                        IND vs NZ Live Score: दोनों के बीच हेड-टु-हेड रिकॉर्ड

                                                                                                        भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 11 बार आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में टक्कर हो चुकी है। मजेदार बात ये है कि दोनों ही टीमों के बीच आंकड़ा भी करीब-करीब एक समान है। बात अगर वनडे विश्व कप की करें तो यहां इन दोनों के बीच हुए 10 मुकाबले में पांच बार बाजी भारत ने मारी है, तो न्यूजीलैंड भी पांच बार विजेता रहा है।

                                                                                                          MARCH 02, 2025 / 2:23 PM IST

                                                                                                          IND vs NZ Live Score: ऐसी है भारत की प्लेइंग इलेवन

                                                                                                          रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

                                                                                                            MARCH 02, 2025 / 2:14 PM IST

                                                                                                            IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों में बदलाव

                                                                                                            न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने अपने टीम में बदलाव किया है। हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह दी गई है। वहीं न्यूजीलैंड ने मैच टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। न्यूजीलैंड की टीम में डेवन कॉन्वे नहीं हैं। उनकी जगह डेरिल मिचेल आए हैं।

                                                                                                              MARCH 02, 2025 / 2:08 PM IST

                                                                                                              IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम के प्लेइंग 11 में बदलाव

                                                                                                              न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने अपने टीम में बदलाव किया है। हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह दी गई है। वहीं न्यूजीलैंड ने मैच टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

                                                                                                                MARCH 02, 2025 / 2:04 PM IST

                                                                                                                IND vs NZ Live Score: भारत पहले करेगा बैटिंग

                                                                                                                न्यूजीलैंड ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करेगा। बता दें कि दुबई में रविवार को होने वाला मुकाबला भारतीय टीम या न्यूजीलैंड में से जो भी जीतेगा, वह अपने ग्रुप में नंबर पर आ जाएगा। दोनों के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है।

                                                                                                                  MARCH 02, 2025 / 1:53 PM IST

                                                                                                                  IND vs NZ Live Score: विराट कोहली बनाएंगे ये रिकॉर्ड

                                                                                                                  विराट कोहली के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला ये मुकाबला काफी खास है। यह कोहली के करियर का 300वां वनडे मैच होगा। वह भारत के लिए 300 वनडे खेलने वाले सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन और युवराज सिंह इस क्लब में शामिल हो चुके हैं।

                                                                                                                    MARCH 02, 2025 / 1:43 PM IST

                                                                                                                    India vs New Zealand Live Score: आज साफ होगा सेमीफाइनल में किसका मैच किस से होगा

                                                                                                                    सेमीफाइनल में कौन सी टीम किस से भिड़ेगी इसका फैसला 2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के मैच के बाद साफ हो जाएगा। भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

                                                                                                                      MARCH 02, 2025 / 1:38 PM IST

                                                                                                                      IND vs NZ Live Score: चार टीमें सेमीफाइल में पहुंची

                                                                                                                      चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की चार सेमीफाइनलिस्ट टीम तय हो चुकी है। भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका ने टॉप-4 में जगह बनाई है। ग्रुप-बी में खेले गए आखिरी ग्रुप मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। वहीं अब सबकी निगाहें ग्रुप-ए की आखिरी मैच पर है।

                                                                                                                        MARCH 02, 2025 / 1:24 PM IST

                                                                                                                        India vs New Zealand Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच आज

                                                                                                                        भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह अपने ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

                                                                                                                          MARCH 02, 2025 / 1:16 PM IST

                                                                                                                          IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

                                                                                                                          विल यंग, डेवन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लेथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन/डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, विलियम ओ'रुर्क।

                                                                                                                            MARCH 02, 2025 / 1:03 PM IST

                                                                                                                            India vs New Zealand Live Score: भारत की प्लेइंग 11

                                                                                                                            रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।

                                                                                                                              MARCH 02, 2025 / 1:03 PM IST

                                                                                                                              IND vs NZ Live Score: कहां पर देखें मैच

                                                                                                                              भारत और न्यूजीलैंड के बीच का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। 2 बजे मैच का टॉस होगा। इस मैच को आप जीयो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

                                                                                                                                MARCH 02, 2025 / 1:02 PM IST

                                                                                                                                India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड की टीम

                                                                                                                                मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।

                                                                                                                                  MARCH 02, 2025 / 1:01 PM IST

                                                                                                                                  IND vs NZ Live Score: भारत की टीम

                                                                                                                                  रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।

                                                                                                                                    MARCH 02, 2025 / 1:01 PM IST

                                                                                                                                    नमस्कार

                                                                                                                                    मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।