India vs Pakistan T20 World Cup 2024 ticket prices: टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी हो चुका है। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस इस ICC इवेंट में दो एशियाई दिग्गजों के आमने-सामने होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 1 जून से 29 जून तक चलने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार भारत-पाकिस्तान की टक्कर 9 जून को न्यूयॉर्क में होगी। भारत अपने पहले तीन ग्रुप मैच न्यूयॉर्क में खेलेगा। जबकि चौथा मैच फ्लोरिडा में खेलेगा। पिछली बार की विजेता इंग्लैंड की भिड़ंत 8 जून को बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया से होगी।
आसमान पर पहुंचे टिकटों के दाम
ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले चरण के टिकटों की बिक्री 22 फरवरी को शुरू हुई। इस विंडो में 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर सीमित संख्या में टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। भारत-पाकिस्तान मुकाबले की टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुकाबले के टिकट की शुरुआती कीमत महज 500 रुपए थी। यह आधिकारिक सेल के दौरान का दाम हैं। लेकिन इसके बाद इस क्रिकेट मैच की टिकट का प्राइस आसमान छूने लगा। भारत-पाकिस्तान मैच के VIP टिकट का शुरुआती कीमत करीब 400 डॉलर बताया गया है। जबकि कुछ प्राइवेट वेबसाइट पर टिकटों की कीमत एक लाख रुपये तक पहुंच गई है।
कहां कितने में मिल रहा टिकट?
USA Today की रिपोर्ट के अनुसार, भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट की सबसे कम कीमत 6 डॉलर यानी 497 रुपये है। वहीं, सबसे ज्यादा कीमत वाली टिकट 400 डॉलर यानी 33,148 रुपये (बिना टैक्स) है। हालांकि, स्टबहब और सीटगीक जैसे प्लेटफार्मों पर टिकट की कीमतें काफी ज्यादा हैं। इसके अलावा रीसेल वेबसाइटों पर VIP टिकटों की कीमतें 33.15 लाख रुपये के करीब पेश की गईं। यदि आप प्लेटफॉर्म शुल्क जोड़ते हैं, तो इन टिकटों के दाम कुल 41.44 लाख रुपये पड़ रहे हैं।
StubHub पर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का सबसे सस्ता टिकट 1.04 लाख रुपये का है। जबकि SeatGeek पर, 9 जून की उस भिड़ंत के लिए सबसे महंगा टिकट 1.86 करोड़ रुपये के है, जिसमें प्लेटफ़ॉर्म शुल्क भी शामिल है। Viagogo पर महामुकाबले का सबसे महंगा टिकट 57.15 लाख रुपये में बिक रहा है। रिपोर्ट में आगे पता चला कि वर्ल्ड सीरीज के टिकटों की औसत कीमत 91,175 रुपये थी। NBA फाइनल के लिए कोर्टसाइड टिकटों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये थी। जबकि सुपर बाउल 58 की औसत कीमत 7.45 लाख रुपये थी।
महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार
क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीमें आमने-सामने होती है, तो दोनों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिलता है। भारत-पाक के मैच का क्रेज ही कुछ ऐसा रहता है कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग मोबाइल और टीवी स्क्रीन से हटने का नाम नहीं लेते। इसके अलावा स्टेडियम में भी मैच देखने पहुंचे फैंस हूटिंग करते हुए नजर आते हैं। वर्ल्ड कप में कुल 55 मैच वेस्टइंडीज के 6 स्थान और अमेरिका की तीन जगहों पर खेले जाएंगे।
2024 टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप
ग्रुप-A: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका
ग्रुप-B: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप-C: न्यूज़ीलैंड, वेस्टइंडीज़, अफग़ानिस्तान, यूगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप-D: साउथ अफ़्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल