Get App

T20 World Cup 2024: आसमान पर पहुंचे भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों के दाम, ₹41 लाख से 1.86 करोड़ रुपए तक पहुंची कीमत!

T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 1 जून से 29 जून तक चलने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार भारत-पाकिस्तान की टक्कर 9 जून को न्यूयॉर्क में होगी। भारत अपने पहले तीन ग्रुप मैच न्यूयॉर्क में खेलेगा। जबकि चौथा मैच फ्लोरिडा में खेलेगा

Akhileshअपडेटेड Mar 04, 2024 पर 6:35 PM
T20 World Cup 2024: आसमान पर पहुंचे भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों के दाम, ₹41 लाख से 1.86 करोड़ रुपए तक पहुंची कीमत!
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को न्यूयॉर्क में भारत-पाक भिड़ंत होगी

India vs Pakistan T20 World Cup 2024 ticket prices: टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी हो चुका है। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस इस ICC इवेंट में दो एशियाई दिग्गजों के आमने-सामने होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 1 जून से 29 जून तक चलने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार भारत-पाकिस्तान की टक्कर 9 जून को न्यूयॉर्क में होगी। भारत अपने पहले तीन ग्रुप मैच न्यूयॉर्क में खेलेगा। जबकि चौथा मैच फ्लोरिडा में खेलेगा। पिछली बार की विजेता इंग्लैंड की भिड़ंत 8 जून को बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया से होगी।

आसमान पर पहुंचे टिकटों के दाम

ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले चरण के टिकटों की बिक्री 22 फरवरी को शुरू हुई। इस विंडो में 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर सीमित संख्या में टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। भारत-पाकिस्तान मुकाबले की टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुकाबले के टिकट की शुरुआती कीमत महज 500 रुपए थी। यह आधिकारिक सेल के दौरान का दाम हैं। लेकिन इसके बाद इस क्रिकेट मैच की टिकट का प्राइस आसमान छूने लगा। भारत-पाकिस्तान मैच के VIP टिकट का शुरुआती कीमत करीब 400 डॉलर बताया गया है। जबकि कुछ प्राइवेट वेबसाइट पर टिकटों की कीमत एक लाख रुपये तक पहुंच गई है।

कहां कितने में मिल रहा टिकट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें