इंडियन हॉकी टीम चौथी बार बनी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता, फाइनल मैच में मलेशिया को हरा कर जीता खिताब

12 अगस्त को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला चेन्नई में खेला गया था। इस फाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-3 से हराते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने चौथी बार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी को जीता है। भारतीय हॉकी टीम सबसे ज्यादा बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। भारतीय टीम के अलावा पाकिस्तान भी इस ट्रॉफी पर तीन बार अपना कब्जा जमा चुकी है

अपडेटेड Aug 13, 2023 पर 7:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंडियन हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने इतिहास रचते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है

इंडियन हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने इतिहास रचते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शनिवार यानी 12 अगस्त को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला चेन्नई में खेला गया था। इस फाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-3 से हराते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने चौथी बार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी को जीता है।

सबसे ज्यादा बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

भारतीय हॉकी टीम सबसे ज्यादा बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। इसके फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से जुगराज सिंह (19वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (45वें मिनट), गुरजंत सिंह (45वें मिनट) और आकाशदीप सिंह (56वें मिनट) ने गोल किए। भारतीय टीम के अलावा पाकिस्तान भी इस ट्रॉफी पर तीन बार अपना कब्जा जमा चुकी है। वहीं कोरिया की टीम ने भी एक बार इस खिताब को अपने नाम किया है।

पिता हैं सुपरस्टार और बेटा निकला फ्लॉप ऐक्टर, 23 साल के करियर में दे पाया है केवल दो हिट फिल्में


क्या रहा मैच का हाल

फाइनल मुकाबले में पहला गोल भारत की तरफ से किया गया। हालांकि मैच के 14वें मिनट मलेशिया ने बराबरी कर ली। वहीं मैच का दूसरा क्वार्टर भी मलेशिया के नाम रहा। इस दौरान मलेशिया ने दो गोल किए। मैच के हाफटाइम तक मलेशिया 3-1 से आगे रहा। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में दो गोल कर दिए।

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए बधाई भी दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एशियाई चैम्पियनशिप में शानदार जीत पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई! यह भारत की चौथी जीत है और यह हमारे खिलाड़ियों के अथक समर्पण, कठोर प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। उनके असाधारण प्रदर्शन ने पूरे देश में अत्यधिक गर्व की भावना जगाई है। हमारे खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। इसके अलावा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भारतीय हॉकी टीम को शुभकामना दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।