भारत, ओलिंपिक में फील्ड हॉकी में सबसे सम्मानित देश है। वो बात और है कि पिछले 41 सालों से हम पोडियम से गायब थे, लेकिन 2020 टोक्यो खेलों में ब्रॉन्ज मेडल के साथ ये सूखा भी खत्म हुआ, जिससे हॉकी के खेल में देश के पास कुल मेडल की संख्या 12 हो गई। आज एक बार फिर हॉकी टीम लगातार दूसरे ओलिंपिक में एक और ब्रॉन्ज जीत कर मेडल की संख्या को 13 तक ले आई। एक बड़ी बात ये है कि पिछले 52 सालों में पहली बार है, जब भारतीय हॉकी टीम लगातार ओलिंपिक में पदक जीतने में सफल रही है।