Get App

पीटी उषा होंगी भारतीय ओलिंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष, जानिए उड़नपरी का सफर

PT Usha: उड़नपरी पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association – IOA) का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। इसकी वजह ये है कि चुनाव में अकेली उम्मीदवार हैं। ऐसे में वो निर्विरोध चुनी जाएंगी

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Nov 28, 2022 पर 12:40 PM
पीटी उषा होंगी भारतीय ओलिंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष, जानिए उड़नपरी का सफर
भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव 10 दिसंबर को होना है।

PT Usha: देश में उड़नपरी के नाम से मशहूर पीटी उषा (PT Usha) का भारतीय ओलिंपिक संघ (Indian Olympic Association – IOA) का अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। भारतीय ओलिंपिक संघ का चुनाव 10 दिसंबर को होना है। इस चुनाव में पीटी उषा अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। वो भारतीय ओलिंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। रविवार को नामांकन का आखिरी दिन था। पीटी उषा के अलावा किसी ने दावेदारी पेश नहीं की है। बता दें, अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष (महिला), संयुक्त सचिव (महिला) पदों पर भी चुनाव होना है। कार्यकारिणी परिषद के चार सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

IOA चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर उमेश सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार या शनिवार को कोई नामांकन नहीं आया। ऐसे में रविवार को कई पदों के लिए 24 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

इन पदों के लिए होंगे चुनाव

IOA में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक पुरुष और एक महिला), एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव (एक पुरुष और एक महिला), छह अन्य कार्यकारी परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए होंगे। जिनमें से दो (एक पुरुष और एक महिला) निर्वाचित ‘एसओएम’ से होंगे। कार्यकारी परिषद के दो सदस्य (एक पुरुष और एक महिला) एथलीट आयोग के प्रतिनिधि होंगे। 58 साल की पीटी उषा कई एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) विजेता रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें