IPL 2024 Auction: दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की खिलाड़ियों की नीलामी में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम के अपने गेंदबाजी जोड़ीदार और कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को पछाड़कर 24 करोड़ 75 लाख रुपये के साथ IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। जबकि इस दौरान तेज गेंदबाजों के लिए भी बड़ी बोली लगी। सनराइजर्स हैदराबाद के रिकॉर्ड 20 करोड़ 50 लाख रुपये में कमिंस को अपने साथ जोड़ने के कुछ ही घंटों बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क के लिए 24 करोड़ 75 लाख रुपये की बोली लगा दी। स्टार्क पिछली बार 2015 में आईपीएल में खेले थे।
