Get App

IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती, फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा

IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की शानदार गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में 18.3 ओवर में महज 113 रन पर सिमट गई। यह आईपीएल फाइनल का सबसे कम स्कोर भी है। KKR के लिए आंद्रे रसेल ने तीन जबकि मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट चटकाए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2024 पर 10:47 PM
IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती, फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा
SRH vs KKR: हैदराबाद को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी है

IPL 2024 Final: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जीत लिया है। इसी के साथ लगभग दो महीने तक 10 टीमों के बीच चली जंग अब खत्म हो गई है। रविवार (26 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के एकतरफा फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी IPL ट्राफी जीती। फाइनल में अपने पिछले मुकाबले के प्रदर्शन को दोहराते हुए हैदराबाद की टीम साल 2016 के बाद रविवार को दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने से चूक गई। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरु हुआ।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें चरण के फाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों ही टीमों ने पूरे सीजन धमाकेदार प्रदर्शन दिखाते हुए सीजन के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

113 रन पर सिमटी SRH

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की शानदार गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में 18.3 ओवर में महज 113 रन पर सिमट गई। यह आईपीएल फाइनल का सबसे कम स्कोर भी है। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने तीन जबकि मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा ने दो दो विकेट चटकाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस 24 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें