KKR vs SRH, IPL Final: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और वेंकटेश अय्यर के नाबाद अर्धशतक से दुनिया भर में सबसे आकर्षक घरेलू टी20 प्रतियोगिता के रूप में प्रसिद्ध इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के एकतरफा फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराकर तीसरा खिताब अपनी झोली में डाल लिया है। KKR ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में IPL ट्राफी जीती थी। अब गुरू गंभीर ने कुशल रणनीतिकार के तौर पर शाहरुख खान की टीम को तीसरी ट्राफी दिलाई।
