इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से हो जाएगा। इससे पहले दिल्ली की आईपीएल टीम ने अपनी टीम के कप्तान का ऐलान कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए अक्षर पटेल (Axar Patel) को टीम का नया कप्तान बनाया है। अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के सबसे लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2019 में टीम के साथ अपना सफर शुरू किया था। तब से वह टीम के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर और टॉप लेवल पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं।
पटेल अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए 82 मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने 7.09 की इकॉनमी से 62 विकेट लिए हैं। पटेल 967 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत के जाने के बाद और केएल राहुल को टीम से जोड़ने के बाद दिल्ली ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल पर दांव लगाया है।
कप्तान बनने के बाद अक्षर पटेल ने दिया बयान
कप्तान बनने के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तनी करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं हमारे ओनर्स और सपोर्ट स्टाफ का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं इस टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस कर रहा हूं। बता दें कि अक्षर पटेल ऑलराउंड खेल से वो दिल्ली कैपिटल्स की रीढ़ बने रहे हैं। 31 साल के अक्षर दिल्ली के साथ 7 सीजन से जुड़े हुए हैं। इसी वजह से उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। हालांकि, अक्षर पटेल से पहले इसी सीजन में टीम से जुड़े के एल राहुल कप्तानी की रेस में सबसे आगे थे।
अक्षर पटेल का आईपीएल करियर
अक्षर पटेल ने अब तक आईपीएल 150 आईपीएल मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम 1653 रन और 123 विकेट हैं। वहीं पटेल ने साल 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी। इस मैच में पटेल ने 5 गेंदों में 4 विकेट लिए थे।
अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिचेल स्टार्क, केएल राहुल, जेक फ्रेजर मैक्गर्क, टी नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसी, मुकेश कुमार, दर्शन नलकंडे, विपराज निगम, दुष्मंता चमीरा, माधव तिवारी, त्रिपूर्ण विजय, मानवंत कुमार, अजय मंडल, डोनोवन फरेरा।