Get App

IPL Auction: पंत से लेकर मिचेल स्टार्क तक...निलामी में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के ऑक्शन लिस्ट में ऋषभ पंत, केएल राहुल, म‍िचेल स्टार्क सबसे ऊंचे बेस प्राइस पर हैं। ऑक्शन में केएल राहुल, पंत, अय्यर, चहल और मोहम्मद शमी ने भी 2 करोड़ रुपये अपना बेस प्राइस रखा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 09, 2024 पर 8:18 PM
IPL Auction: पंत से लेकर मिचेल स्टार्क तक...निलामी में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें
IPL Auction: आईपीएल के इस मेगा ऑक्शन इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के मेगा ऑक्शन पर हर किसी की नजर है। सउदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को इसका आयोजन किया जाएगा। इस मेगा ऑक्शन कई खिलाड़ियों पर करोड़ो की बोली लगाई जाएगी। ऑक्शन से पहले आईपीएल की कई टीमों ने अपने खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। जिसमें कई बड़े नाम शामिल है।

इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाला नाम म‍िचेल स्टार्क का है, जिनको केकेआर ने सबसे ज्यादा बेस प्राइज पर खरीदा था। ऑक्शन लिस्ट में ऋषभ पंत, केएल राहुल, चहल और मोहम्मद शमी जैसे कई नाम शामिल है।

ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स को उनके प्रमुख खिलाड़ी ऋषभ पंत को नहीं रखना सभी के लिए चौंकाने वाला रहा। पंत, जो कई वर्षों तक दिल्ली कैपिटल्स का चेहरा रहे हैं, अब 24 और 25 नवंबर को होने वाली नीलामी में शामिल होंगे। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, लेकिन उनके खेल की अनोखी शैली और क्षमता को देखते हुए उन्हें 20 करोड़ रुपये से भी अधिक की बोली मिल सकती है। क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी कई बड़े फ्रेंचाइजियों ने पंत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए खास तैयारियां की हैं। अब यह देखना रोचक होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स अपने पुरानी धरोहर को वापस पाने के लिए कितना आगे जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें