IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब में खिलाड़ियों पर होगी धन वर्षा, 367 भारतीय खिलाड़ी शामिल, दो दिन तक होगी नीलामी

IPL Auction 2025: इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) 2025 के लिए आज (रविवार) से सऊदी अरब के जेद्दा में मेगा नीलामी शुरू हो जाएगी। यह दो दिन तक चलेगी। इसमें भारत के 367 खिलाड़ियों पर भी धनवर्षा होगी। इस कार्यक्रम के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। इससे पहले साल 2023 का ऑक्शन दुबई में हुआ था

अपडेटेड Nov 24, 2024 पर 9:50 AM
Story continues below Advertisement
IPL Auction 2025: मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 110.5 करोड़ रुपये हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी आज (24 नवंबर 2024) से शुरू हो रही है। यह नीलामी आज यानी 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब के जेद्दा में होगी। इसमें 577 खिलाड़ी शामिल होंगे। हालांकि, इनमें से सिर्फ 204 खिलाड़ी ही बिकेंगे। 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स एकमात्र ऐसी फ्रेंचाइजी हैं जिन्होंने छह रिटेंशन के अपने पूरे कोटे का उपयोग किया है। आईपीएल में मेगा ऑक्शन हर तीन साल में होता है। यह इवेंट दिन में ही होता है। आईपीएल 2025 की नीलामी सऊदी के समय के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगी। भारत में ऑक्शन को दोपहर 3.30 बजे से देख सकते हैं।

577 खिलाड़ों की नीलामी होगी। इनमें से 367 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन भारतीयों में 11 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। 210 विदेशी खिलाड़ी हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल मिलाकर 210 खिलाड़ी खरीद सकते हैं। सभी टीमें अपने स्क्वाड में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी और कम से कम 18 खिलाड़ी रख सकते हैं।

सबसे पहले मार्की प्लेयर्स पर लगेगी बोली


सबसे पहले मार्की प्लेयर्स नीलामी में आएंगे। उसके बाद कैप्ड खिलाड़ियों का पहला सेट सामने आएगा। जिन्हें बल्लेबाज, तेज गेंदबाज, विकेटकीपर, स्पिनर और ऑलराउंडर में बांटा गया है। फिर अनकैप्ड खिलाड़ियों का नंबर आएगा। इसके बाद एक्सीलेरेशन राउंड शुरू होगा। इस बार 12 मार्की खिलाड़ी हैं। इनमें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, मिचेल स्टार्क, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें श्रेयस अय्यर पिछले साल के विजेता भी हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाया था।

2 करोड़ है बेस प्राइस

हमेशा की तरह 2 करोड़ रुपये सबसे ज्यादा बेस प्राइस है। इस बेस प्राइस के कुल 81 खिलाड़ी हैं। इसके अलावा सबसे कम बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। पहले ये 20 लाख रुपये था। दो करोड़ बेस प्राइस वाले अधिकतर खिलाड़ी भारतीय हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन 14 मार्च, 2025 को शुरू होगा। इसका फाइनल मैच 25 मई को होगा।

मल्लिका सागर हैं मेगा नीलामी की ऑक्शनर

इस मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की बोली मल्लिका सागर लगवाएंगी। मल्लिका पिछली आईपीएल नीलामी में भी ऑक्शनर थीं। मल्लिका आर्ट की दुनिया की एक जानी-मानी हस्ती हैं। वह कई आर्ट ऑक्शन कंडक्ट कर चुकी हैं। दुबई में हुए पिछले आईपीएल ऑक्शन को भी मल्लिका सागर ने होस्ट किया था। मल्लिका सागर ही इस बार भी मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी करती हुई दिखाई देंगी।

बता दें कि मल्लिका का जन्म मुंबई में एक कारोबारी परिवार में हुआ था। मल्लिका ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया के ब्रायन मावर कॉलेज से कला इतिहास की पढ़ाई की है। उन्होंने साल 2001 में अपने करियर की शुरुआत की थी। मल्लिका सागर ने सिर्फ 26 साल की उम्र में ऑक्शन की दुनिया में कदम रखा। अमेरिका से लौटने के बाद वो मुंबई में ही रह रही हैं। भारत ने प्रो कबड्डी लीग ऑक्शन से उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

IPL Mega Auction: IPl 2025 की नीलामी में ये 6 खिलाड़ी हैं सबसे उम्रदराज, Photos में देखें पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।