Get App

IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब में खिलाड़ियों पर होगी धन वर्षा, 367 भारतीय खिलाड़ी शामिल, दो दिन तक होगी नीलामी

IPL Auction 2025: इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) 2025 के लिए आज (रविवार) से सऊदी अरब के जेद्दा में मेगा नीलामी शुरू हो जाएगी। यह दो दिन तक चलेगी। इसमें भारत के 367 खिलाड़ियों पर भी धनवर्षा होगी। इस कार्यक्रम के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। इससे पहले साल 2023 का ऑक्शन दुबई में हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 24, 2024 पर 9:50 AM
IPL 2025 Mega Auction:  सऊदी अरब में खिलाड़ियों पर होगी धन वर्षा, 367 भारतीय खिलाड़ी शामिल, दो दिन तक होगी नीलामी
IPL Auction 2025: मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 110.5 करोड़ रुपये हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी आज (24 नवंबर 2024) से शुरू हो रही है। यह नीलामी आज यानी 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब के जेद्दा में होगी। इसमें 577 खिलाड़ी शामिल होंगे। हालांकि, इनमें से सिर्फ 204 खिलाड़ी ही बिकेंगे। 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स एकमात्र ऐसी फ्रेंचाइजी हैं जिन्होंने छह रिटेंशन के अपने पूरे कोटे का उपयोग किया है। आईपीएल में मेगा ऑक्शन हर तीन साल में होता है। यह इवेंट दिन में ही होता है। आईपीएल 2025 की नीलामी सऊदी के समय के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगी। भारत में ऑक्शन को दोपहर 3.30 बजे से देख सकते हैं।

577 खिलाड़ों की नीलामी होगी। इनमें से 367 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन भारतीयों में 11 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। 210 विदेशी खिलाड़ी हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल मिलाकर 210 खिलाड़ी खरीद सकते हैं। सभी टीमें अपने स्क्वाड में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी और कम से कम 18 खिलाड़ी रख सकते हैं।

सबसे पहले मार्की प्लेयर्स पर लगेगी बोली

सबसे पहले मार्की प्लेयर्स नीलामी में आएंगे। उसके बाद कैप्ड खिलाड़ियों का पहला सेट सामने आएगा। जिन्हें बल्लेबाज, तेज गेंदबाज, विकेटकीपर, स्पिनर और ऑलराउंडर में बांटा गया है। फिर अनकैप्ड खिलाड़ियों का नंबर आएगा। इसके बाद एक्सीलेरेशन राउंड शुरू होगा। इस बार 12 मार्की खिलाड़ी हैं। इनमें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, मिचेल स्टार्क, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें श्रेयस अय्यर पिछले साल के विजेता भी हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें