IPL 2025: विराट कोहली फिर करेंगे RCB की कप्तानी, डु प्लेसिस की छुट्टी लगभग फाइनल

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने विराट कोहली की फ्रैंचाइज की कप्तानी में वापसी की अटकलों के बीच एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है, जो चर्चा का विषय बन गया है

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 6:09 PM
Story continues below Advertisement
Virat Kohli: विराट कोहली की अगुवाई में RCB 2016 में उपविजेता रही थी। वह 2013 से 2021 तक कप्तान रहे

Virat Kohli Return RCB captain: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPC) 2025 में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान बन सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, बल्लेबाजी के सुपरस्टार 'किंग' कोहली ने कथित तौर पर अपनी आईपीएल फ्रैंचाइजी के साथ अगले सीजन के लिए फिर से कप्तान नियुक्त किए जाने के लिए बातचीत की है। कोहली ने आईपीएल 2022 से पहले इस भूमिका से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह दक्षिण अफ्रीकी फाफ डु प्लेसिस को कप्तान बनाया गया। 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से आरसीबी ने तीन मौकों पर फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन हर बार उपविजेता रही।

कोहली ने 2013 से 2021 तक आरसीबी का नेतृत्व किया। उसके बाद उन्होंने टीम छोड़ दी। कोहली के नेतृत्व में RCB टीम 2016 में फाइनल में पहुंची, लेकिन खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई। डु प्लेसिस के नेतृत्व में आरसीबी तीन सीजन में दो बार प्लेऑफ में पहुंची। इस दौरान एक बार छठे स्थान पर रही।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को भी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रही है। अगर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उनकी मौजूदा आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज कर दिया जाता है, तो वे उनके लिए बोली लगा सकते हैं। कोहली आईपीएल के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं, जो प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।


2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही RCB का प्रतिनिधित्व कर रहे 35 वर्षीय खिलाड़ी ने 131.97 की स्ट्राइक-रेट से 252 मैचों में 8004 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 55 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। कोहली ने खुलासा किया है कि उन्होंने सोचा है कि किसी अन्य आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेलना कैसा होगा और अतीत में कई टीमों ने उनसे संपर्क किया है।

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान के रूप में कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं। डु प्लेसिस के 40 साल पूरे होने के साथ फ्रैंचाइजी का लक्ष्य अपनी नेतृत्व संबंधी जरूरतों को पूरा करना और भविष्य के लिए एक टीम बनाना है।

ये भी पढ़ें- Diwali in Canada: कनाडा में अचानक से रद्द किया गया दिवाली कार्यक्रम, पार्लियामेंट में होना था समारोह

यह कोहली का RCB कप्तान के रूप में दूसरा कार्यकाल होगा। 2013 से 2021 तक का उनका पिछला कार्यकाल उन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे लंबे समय तक कप्तानी करने वाले कप्तानों में से एक बनाता है। उन्होंने 143 मैचों में RCB टीम का नेतृत्व किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।