Get App

IPL Auction 2025: ऋषभ पंत से लेकर श्रेयस अय्यर तक... आईपीएल इतिहास के ये हैं 15 सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL Auction 2025: आईपीएल अपनी चमक-दमक के साथ खिलाड़ियों के लिए जीवन बदल देने वाली कमाई का अवसर भी प्रदान करता है। ऋषभ पंत मौजूदा चैम्पियन KKR के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा

Akhileshअपडेटेड Nov 25, 2024 पर 10:31 AM
IPL Auction 2025: ऋषभ पंत से लेकर श्रेयस अय्यर तक... आईपीएल इतिहास के ये हैं 15 सबसे महंगे खिलाड़ी
IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है

IPL Auction 2025 News Updates: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत मौजूदा चैम्पियन KKR के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा। लेकिन वेंकटेश अय्यर पर भी अप्रत्याशित तौर काफी बड़ी बोली लगी। कोलकाता नाइट राइडर्स को इस साल आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रूपये में पंजाब किंग्स से जुड़े। वहीं पंत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 20 करोड़ 75 लाख रूपये पर राइट टू मैच का इस्तेमाल किया लेकिन लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रूपये की लगाई तो दिल्ली टीम पीछे हट गई।

केकेआर का हिस्सा रहे वेंकटेश को उसी टीम ने 23 करोड़ 75 लाख रूपये में फिर खरीदा। केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में उनके लिए होड़ लगी थी। वहीं, श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी। अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्हें पिछली नीलामी में केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा था।

स्टार्क को 11 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। अय्यर और पंत दोनों ने पिछले कुछ साल में विषम परिस्थितियों का सामना किया लेकिन जबर्दस्त साहस का परिचय देते हुए वापसी की। पंत दिसंबर 2022 में भयावह कार दुर्घटना के बाद सफल वापसी करने में कामयाब रहे। जबकि अय्यर ने बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किए जाने की निराशा से उबरते हुए केकेआर को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया। अय्यर और प़ंत 14 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 सत्र में अपनी अपनी टीमों के कप्तान हो सकते हैं।

अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल भी छाए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें