Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News NOVEMBER 25, 2024 / 11:32 PM IST

IPL Auction 2025 Highlights: खत्म हुआ आईपीएल का मेगा ऑक्शन, ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी तो 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ये रिकॉर्ड

IPL Auction 2025 Highlights: दुबई के जेद्दा शहर में दो दिन तक चले आईपीएल का मेगा ऑक्शन अब खत्म हो गया है। दो दिन तक चले इस मेगा ऑक्शन में 182 खिलाड़ियों को 10 टीमों ने खरीदा है, जिसमें 62 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है। मेगा ऑक्शन में 10 टीमों ने 639 करोड़ खर्च किए। इस मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने तो 13 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी बन गए

Indian Premier League 2025 Highlights: आईपीएल का मेगा ऑक्शन अब खत्म हो गया है। दुबई के जेद्दा शहर में दो दिन तक चले इस मेगा ऑक्शन में 182 खिलाड़ियों को 10 टीमों ने खरीदा है, जिसमें 62 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है। बता दें कि इस मेगा ऑक्शन में सभी 10 टीमों ने 639 करोड़ रूपए खर्च किए। इस मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने तो 13 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे

IPL Mega Auction 2025: ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी तो 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ये रिकॉर्ड
IPL Mega Auction 2025: ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी तो 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ये रिकॉर्ड
NOVEMBER 25, 2024 / 11:04 PM IST

IPL Auction 2025 Live: खत्म हुआ आईपीएल का मेगा ऑक्शन

दुबई के जेद्दा शहर में दो दिन तक चले आईपीएल का मेगा ऑक्शन अब समाप्त हो गया है। इस ऑक्शन में देश-विदेश के सैड़कों खिलाड़ियों पर बोली लगी। दो दिन तक चले इस मेगा ऑक्शन में 182 खिलाड़ियों को 10 टीमों ने खरीदा है, जिसमें 62 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है। मेगा ऑक्शन में 10 टीमों ने 639 करोड़ खर्च किए। मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने तो 13 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी। ऋषभ पंत को 27 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने खरीदा तो वहीं वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान की टीम ने 1.10 करोड़ में खरीदा।

    NOVEMBER 25, 2024 / 10:50 PM IST

    IPL Auction 2025 Live: मुंबई इंडियंस ने लिज्जाड विलियम्स को खरीदा

    लिज्जाड विलियम्स को भी मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 75 लाख पर खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया।

      NOVEMBER 25, 2024 / 10:47 PM IST

      IPL Auction 2025 Live: अर्जुन तेंदुलकर की मुंबई इंडियंस में हुई वापसी

      ऑक्शन में पहले अर्जुन तेंदुलकर पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई, फिर ऑक्शन के अंत में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 30 लाख पर ही खरीद लिया।

        NOVEMBER 25, 2024 / 10:33 PM IST

        IPL Auction 2025 Live: ये रहे अनसोल्ड

        पीयुष चावला - अनसोल्ड

        डेविड वॉर्नर- अनसोल्ड

          NOVEMBER 25, 2024 / 10:30 PM IST

          IPL Auction 2025 Live: अंतिम राउंड में बिके कई अनसोल्ड खिलाड़ी

          अजिंक्य रहाणे- कोलकाता नाइट राइडर्स (1.5 करोड़ रुपए)

          उमरान मलिक- कोलकाता नाइट राइडर्स (75 लाख रुपए)

          देवदत्त पडिकक्ल- आरसीबी (2 करोड़ रुपए)

          मैथ्यू ब्रीट्जके-लखनऊ सुपर जायंट्स (75 लाख रुपए)

          अर्शिन कुलकर्णी- लखनऊ सुपर जायंट्स (30 लाख रुपए)

          राज्यवर्धन हंगरेकर- लखनऊ सुपर जायंट्स (30 लाख रुपए)

          आंद्रे सिद्धार्थ- चेन्नई सुपर किंग्स(30 लाख रुपए)

          क्वेना मफाका- राजस्थान रॉयल्स (1.50 करोड़ रुपए)

          मोईन अली- कोलकाता नाइट राइडर्स (2 करोड़ रुपए)

          ग्लेन फिलिप्स- गुजरात टाइटंस (2 करोड़ रुपए)

          अनुकुल रॉय- कोलकाता नाइट राइडर्स (40 लाख रुपए)

          वंश बेदी- चेन्नई सुपर किंग्स (55 लाख रुपए)

          स्वास्तिक चिकारा- आरसीबी (30 लाख रुपए)

          लवनीथ सिसोदिया- कोलकाता नाइट राइडर्स (30 लाख रुपए)

          श्रेयस गोपाल - चेन्नई सुपर किंग्स (30 लाख रुपए)

          सचिन बेबी- सनराइजर्स हैदराबाद(30 लाख रुपए)

            NOVEMBER 25, 2024 / 10:16 PM IST

            IPL Auction 2025 Live: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में रहे अनसोल्ड

            सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन आईपीएल 2025 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। पिछले सीजन में अर्जुन मुंबई इंडियंस का हिस्सा था। इस बार के आईपीएल में वह अनसोल्ड रहे

              NOVEMBER 25, 2024 / 8:48 PM IST

              IPL Auction 2025 Live: अनसोल्ड रहे ये प्लेयर

              आईपीएल के मेगा ऑक्शन में क्रिस जॉर्डन , रिपल पटेल, संजय यादव,यश दबास को कोई भी खरीदार नहीं मिला

                NOVEMBER 25, 2024 / 8:40 PM IST

                IPL Auction 2025 Live: सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी

                13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी। वैभव IPL के इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

                  NOVEMBER 25, 2024 / 8:34 PM IST

                  IPL Auction 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद में गए ईशान मलिंगा

                  ईशान मलिंगा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.20 करोड़ रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी। ऑक्शन में इनको टीम में लेने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच काफी बोली लगाई गई।

                    NOVEMBER 25, 2024 / 8:28 PM IST

                    IPL Auction 2025 Live: राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी

                    वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। ऑक्शन में इनको टीम में लेने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच काफी बोली लगाई गई।

                      NOVEMBER 25, 2024 / 8:23 PM IST

                      IPL Auction 2025 Live: इन खिलाड़ियों को नहीं मिले खरीदार

                      लैंस मॉरिश को कोई खरीदार नहीं मिला। इनका बेस प्राइज 1.50 करोड़ रुपये था। वहीं ड्वेन प्रिटोरियस को भी कोई खरीदार नहीं मिला। ब्रैंडन मैकमुलेन भी इस आईपीएल में अनसोल्ड रहें।

                        NOVEMBER 25, 2024 / 8:20 PM IST

                        IPL Auction 2025 Live: चेन्नई सुपर किंग्स में गए कमलेश नागरकोटी

                        कमलेश नागरकोटी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।

                          NOVEMBER 25, 2024 / 8:15 PM IST

                          IPL Auction 2025 Live: पंजाब किंग्स गए जेवियर बार्टलेट पर

                          जेवियर बार्टलेट पर पंजाब किंग्स ने 80 लाख की बोली लगाकर टीम में शामिल किया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये थी।

                            NOVEMBER 25, 2024 / 8:07 PM IST

                            IPL Auction 2025 Live: सरफराज खान के भाई मुशीर खान को पंजाब ने खरीदा

                            सरफराज खान को तो कोई खरीदार नहीं मिला पर उनके भाई मुशीर खान को पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।

                              NOVEMBER 25, 2024 / 7:53 PM IST

                              IPL Auction 2025 Live: पंजाब किंग्स ने खरीदा इन दोनों खिलाड़ियों को

                              मुशीर खान और सूयांश शेडगे को पंजाब किंग्स ने बेस प्राइज 30 लाख में खरीदा। दोनों खिलाडियों की बेस प्राइस 30 लाख थी।

                                NOVEMBER 25, 2024 / 7:47 PM IST

                                IPL Auction 2025 Live: चेन्नई सुपर किंग्स गए नेथन एलिस को

                                नेथन एलिस को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। इनकी बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये थी।

                                  NOVEMBER 25, 2024 / 7:42 PM IST

                                  IPL Auction 2025 Live: इन खिलाड़ियों पर लगी बोली

                                  इंग्लैंड के गेंदबाज रीस टॉप्ले को मुंबई इंडियंस ने 75 लाख रुपये में खरीदा। वहीं भारत के कुलदीप सेन को पंजाब किंग्स ने 80 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी को 2 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा। गुजरात टाइटन्स ने जयंत यादव को 75 लाख रुपये में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने मिचेल सैंटनर को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया

                                    NOVEMBER 25, 2024 / 7:40 PM IST

                                    IPL Auction 2025 Live: ये खिलाड़ी रहे अनसोल्ड

                                    सरफराज खान को कोई खरीदार नहीं मिला वह अनसोल्ड प्लेयर बन गए। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये थी। काइल मेयर्स को भी कोई खरीदार नहीं  मिला

                                      NOVEMBER 25, 2024 / 7:37 PM IST

                                      IPL Auction 2025 Live: जैकब बैथेल को RCB ने खरीदा

                                      जैकब बैथेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2.60 करोड़ में खरीदा। इनकी बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये थी।

                                        NOVEMBER 25, 2024 / 7:31 PM IST

                                        IPL Auction 2025 Live: पंजाब किंग्स ने 3.80 करोड़ रुपये में प्रियांश आर्या को खरीदा

                                        प्रियांश आर्या को पंजाब किंग्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। इससे पहले वह दिल्ली के लिए खेलते थे।

                                          NOVEMBER 25, 2024 / 7:18 PM IST

                                          IPL Auction 2025 Live: स्टीव स्मिथ पर नहीं लगी बोली

                                          आस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। स्मिथ इस आईपीएल में अनसोल्ड रहे। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी।

                                            NOVEMBER 25, 2024 / 7:13 PM IST

                                            IPL Auction 2025 Live: चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.20 करोड़ रुपये में गुरजपनीत सिंह को खरीदा

                                            गुरजपनीत सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी।

                                              NOVEMBER 25, 2024 / 7:04 PM IST

                                              IPL Auction 2025 Live: अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ी

                                              2 करोड़ बेस प्राइस वाले भारतीय गेंदबाज उमेश यादव अनसोल्ड रहें। वहीं 2 करोड़ बेस प्राइस वाले मोईन अली, बेन डकेट और 75 लाख बेस प्राइस वाले उमरान मलिक भी इस आईपीएल में अनसोल्ड प्लेयर बन गए

                                                NOVEMBER 25, 2024 / 6:53 PM IST

                                                IPL Auction 2025 Live: इन खिलाड़ियों पर लगी करोड़ो की बोली

                                                नुवान तुषारा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले यह गेंदबाज मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ रुपये में जयदेव उनादकट को खरीदा

                                                  NOVEMBER 25, 2024 / 6:47 PM IST

                                                  IPL Auction 2025 Live: नवीन उल हक को नहीं मिला कोई खरीदार

                                                  नवीन उल हक पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। वह इस आईपीएल में अनसोल्ड प्लेयर बन गए। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ थी।

                                                    NOVEMBER 25, 2024 / 6:45 PM IST

                                                    IPL Auction 2025 Live: नुवान तुषारा को RCB ने 1.60 करोड़ में खरीदा

                                                    नुवान तुषारा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1.60 करोड़ में खरीदा। इनकी बेस प्राइस 75 लाख थी।

                                                      NOVEMBER 25, 2024 / 6:43 PM IST

                                                      IPL Auction 2025 Live: मुस्कफिजुर रहमान को कोई खरीदार नहीं मिला

                                                      बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्कफिजुर रहमान को कोई खरीदार नहीं मिला।

                                                        NOVEMBER 25, 2024 / 6:42 PM IST

                                                        IPL Auction 2025 Live: ईशांत शर्मा को गुजरात टाइटन्स ने खरीदा

                                                        भारतीय गेंदबाज ईशांत शर्मा को गुजरात टाइटन्स ने 75 लाख में खरीदा। इनकी बेस प्राइस 75 लाख थी।

                                                          NOVEMBER 25, 2024 / 6:40 PM IST

                                                          IPL Auction 2025 Live: कोलकाता नाईट राइडर्स में शामिल हुए स्पेंसर जॉनसन

                                                          स्पेंसर जॉनसन को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 2.80 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी। इससे पहले जॉनसन गुजरात टीम का हिस्सा थे

                                                            NOVEMBER 25, 2024 / 6:36 PM IST

                                                            IPL Auction 2025 Live: पंजाब किंग्स में शामिल हुए साई किशोर

                                                            साई किशोर को पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये थी। इससे पहले किशोर गुजरात टाइटन्स में थे।

                                                              NOVEMBER 25, 2024 / 6:31 PM IST

                                                              IPL Auction 2025 Live: मुंबई इंडियंस में शामिल हुए विल जैक्स

                                                              विल जैक्स को मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी। विल जैक्स के लिए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच काफी देर तक बोली लगाई गई थी।

                                                                NOVEMBER 25, 2024 / 6:28 PM IST

                                                                IPL Auction 2025 Live: चेन्नई में शामिल हुए दीपक हूडा

                                                                भारतीय खिलाड़ी दीपक हूडा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.70 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये थी।

                                                                  NOVEMBER 25, 2024 / 6:26 PM IST

                                                                  IPL Auction 2025 Live: टिम डेविड पर लगी 3 करोड़ की बोली

                                                                  टिम डेविड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच काफी देर तक बोली लगाई जा रही थी, फिर सनराइजर्स हैदराबाद के पीछे हटने के बाद यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल हो गए।

                                                                    NOVEMBER 25, 2024 / 6:23 PM IST

                                                                    IPL Auction 2025 Live: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.40 करोड़ में शहबाज अहमद को खरीदा

                                                                    शहबाज अहमद को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.40 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये थी। लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच काफी देर तक इनको लेने के लिए बोली लगाई जा रही थी

                                                                      NOVEMBER 25, 2024 / 6:20 PM IST

                                                                      IPL Auction 2025 Live: कोलकाता नाईट राइडर्स ने मनीष पांडे ने खरीदा

                                                                      मनीष पांडे को उनकी बेस प्राइस 75 लाख पर कोलकाता नाईट राइडर्स ने खरीदा।

                                                                        NOVEMBER 25, 2024 / 6:19 PM IST

                                                                        IPL Auction 2025 Live: इन खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीदार

                                                                        फिन एलन को कोई खरीदार नहीं मिला। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी। बेन डकेट को भी कोई खरीदार नहीं मिला।

                                                                          NOVEMBER 25, 2024 / 6:15 PM IST

                                                                          IPL Auction 2025 Live: दिग्वेश सिंह को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा

                                                                          दिग्वेश सिंह को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया।

                                                                            NOVEMBER 25, 2024 / 6:12 PM IST

                                                                            IPL Auction 2025 Live: अनसोल्ड रहे ये खिलाड़ी

                                                                            साकिब हुसैन पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी। विद्वत कवेरप्पा को भी कोई खरीदार नहीं मिला इनकी बेस प्राइस भी 30 लाख रुपये थी।

                                                                              NOVEMBER 25, 2024 / 6:06 PM IST

                                                                              IPL Auction 2025 Live: स्वप्रिल सिंह पर पंजाब किंग्स ने खरीदा

                                                                              ऑलराउंडर स्वप्रिल सिंह पर पंजाब किंग्स ने 50 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी। इससे पहले यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे।

                                                                                NOVEMBER 25, 2024 / 6:03 PM IST

                                                                                IPL Auction 2025 Live: गुजरात टाइटन्स ने अरशद खान को खरीदा

                                                                                भारतीय खिलाड़ी अरशद खान पर गुजरात टाइटन्स ने 1.30 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी

                                                                                  NOVEMBER 25, 2024 / 6:00 PM IST

                                                                                  IPL Auction 2025 Live: चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.40 करोड़ में अंशुल कम्बोज को खरीदा

                                                                                  अंशुल कम्बोज को चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। इनको बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। इनको लेने के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच काफी देर तक बोली लगाई गई।

                                                                                    NOVEMBER 25, 2024 / 5:56 PM IST

                                                                                    IPL Auction 2025 Live: मयंक डागर को नहीं मिला खरीदार

                                                                                    ऑलराउंडर मयंक डागर को किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। यह अनसोल्ड रहें

                                                                                      NOVEMBER 25, 2024 / 5:54 PM IST

                                                                                      IPL Auction 2025 Live: पुखराज मान रहे अनसोल्ड

                                                                                      पुखराज मान को कोई खरीदार नहीं मिला,इनका बेस प्राइस 30 लाख था

                                                                                        NOVEMBER 25, 2024 / 5:52 PM IST

                                                                                        IPL Auction 2025 Live: राजस्थान रॉयल्स ने 80 लाख में शुभम दुबे ने खरीदा

                                                                                        शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 80 लाख रुपये में खरीदा। इसकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी।

                                                                                          NOVEMBER 25, 2024 / 5:32 PM IST

                                                                                          IPL Auction 2025 Live: ऑक्शन में अब तक 81.35 करोड़ रुपये हुए खर्च

                                                                                          आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन अब तक कुल 81.35 करोड़ रुपये खर्च हुए है। जिसमें भुवनेश्वर कुमार पर आज की सबसे ज्यादा बोली लगाई गई है।

                                                                                            NOVEMBER 25, 2024 / 5:19 PM IST

                                                                                            IPL Auction 2025 Live: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में इनको नहीं मिला कोई खरीदार

                                                                                            साउथ अफ्रीका के केशव महाराज को भी कोई खरीदार नहीं मिला

                                                                                            अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान पर भी किसी ने बोली नहीं लगाई

                                                                                            भारत के विजयकांत पर भी नहीं बोली नहीं लगी

                                                                                            वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अकील होसैन पर भी किसी टीम ने बोली नहीं लगाई

                                                                                            इंग्लैंड के आदिल रशीद भी अनसोल्ड रहे

                                                                                              NOVEMBER 25, 2024 / 4:55 PM IST

                                                                                              IPL Auction 2025 Live: पंजाब किंग्स ने मार्को यानसन को खरीदा

                                                                                              साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसन को पंजाब किंग्स ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले मार्को सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे।

                                                                                                NOVEMBER 25, 2024 / 4:51 PM IST

                                                                                                IPL Auction 2025 Live: अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा

                                                                                                4.80 करोड़ रुपये की बोली लगाकर मुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर को अपनी टीम में शामिल किया। इनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। इनको लेने के लिए मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच काफी देर तक बोली लगाई जा रही थी।

                                                                                                  NOVEMBER 25, 2024 / 4:49 PM IST

                                                                                                  IPL Auction 2025 Live: इन दिग्गज खिलाड़ियों पर नहीं लगी बोली

                                                                                                  मेगा ऑक्शन में इन भारतीय खिलाड़ियों पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई, जिसमें  मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर जैसे बड़े नाम शामिल है।

                                                                                                    NOVEMBER 25, 2024 / 4:41 PM IST

                                                                                                    IPL Auction 2025 Live: LSG ने आकाश दीप पर लगाई 8 करोड़ की बोली

                                                                                                    आकाश दीप पर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा। इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था। इससे पहले यह RCB का हिस्सा थे।

                                                                                                      NOVEMBER 25, 2024 / 4:38 PM IST

                                                                                                      IPL Auction 2025 Live: मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर को 9.25 करोड़ में खरीदा

                                                                                                      भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा। इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

                                                                                                        NOVEMBER 25, 2024 / 4:32 PM IST

                                                                                                        IPL Auction 2025 Live: मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

                                                                                                        भारतीय गेंदबाज मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा। इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

                                                                                                          NOVEMBER 25, 2024 / 4:28 PM IST

                                                                                                          RCB ने भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ में खरीदा

                                                                                                          भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए सभी टीमें बड़ी बोली लगा रही थी, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया

                                                                                                            NOVEMBER 25, 2024 / 4:24 PM IST

                                                                                                            IPL Auction 2025 Live: जेराल्ड कोट्जिया को GT ने खरीदा

                                                                                                            1.25 करोड़ के बेस प्राइस वाले जेराल्ड कोट्जिया को गुजरात टाइटन्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा

                                                                                                              NOVEMBER 25, 2024 / 4:20 PM IST

                                                                                                              IPL Auction 2025 Live: तुषार देशपांडे को RR ने खरीदा

                                                                                                              तुषार देशपांडे को राजस्थान रॉयल्स ने 6.50 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था।

                                                                                                                NOVEMBER 25, 2024 / 4:16 PM IST

                                                                                                                IPL Auction 2025 Live: शार्दुल ठाकुर पर किसी टीम ने नहीं लगाई बोली

                                                                                                                ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

                                                                                                                  NOVEMBER 25, 2024 / 4:14 PM IST

                                                                                                                  IPL Auction 2025 Live: पृथ्वी शॉ पर नहीं लगी बोली

                                                                                                                  भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर भी किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। इनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था

                                                                                                                    NOVEMBER 25, 2024 / 4:09 PM IST

                                                                                                                    IPL Auction 2025 Live: डोनोवन फरेरा पर किसी ने भी बोली नहीं लगाई

                                                                                                                    साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डोनोवन फरेरा पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। इनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था

                                                                                                                      NOVEMBER 25, 2024 / 4:01 PM IST

                                                                                                                      IPL Auction 2025 Live: नीतीश राणा को RR ने 4.20 करोड़ में खरीदा

                                                                                                                      भारतीय ऑलराउंडर नीतीश राणा को राजस्थान रॉयल्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। राणा का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था।

                                                                                                                        NOVEMBER 25, 2024 / 3:57 PM IST

                                                                                                                        IPL Auction 2025 Live: कुणाल पांड्या को RCB ने 5.75 करोड़ में खरीदा

                                                                                                                        आलराउंडर कुणाल पांड्या को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

                                                                                                                          NOVEMBER 25, 2024 / 3:46 PM IST

                                                                                                                          IPL Auction 2025 Live: CSK ने 2.24 करोड़ में सैम करन को खरीदा

                                                                                                                          सैम करन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.24 करोड़ में खरीदा। इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

                                                                                                                            NOVEMBER 25, 2024 / 3:40 PM IST

                                                                                                                            IPL Auction 2025 Live: अजिंक्य रहाणे भी रहे अनसोल्ड

                                                                                                                            अजिंक्य रहाणे को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। इनका बेस प्राइस 1.50  करोड़ रुपए था।

                                                                                                                              NOVEMBER 25, 2024 / 3:37 PM IST

                                                                                                                              IPL Auction 2025 Live: दिल्ली में गए फाफ

                                                                                                                              फाफ डु प्लेसिस को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए पर खरीदा।

                                                                                                                                NOVEMBER 25, 2024 / 3:35 PM IST

                                                                                                                                IPL Auction 2025 Live: अनसोल्ड रहे केन विलियमसन

                                                                                                                                केन विलियमसन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। केन विलियमसन इस आईपीएल में अनसोल्ड प्लेयर बने। इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

                                                                                                                                  NOVEMBER 25, 2024 / 3:32 PM IST

                                                                                                                                  IPL Auction 2025 Live: शुरू हुआ IPL के दूसरे दिन का ऑक्शन

                                                                                                                                  आईपीएल के दूसरे दिन का ऑक्शन की शुरुआत हो गई है।

                                                                                                                                    NOVEMBER 25, 2024 / 3:22 PM IST

                                                                                                                                    IPL Auction 2025 Live: ऑक्शन के दूसरे दिन इन प्लेयर पर होगी सबकी नजर

                                                                                                                                    आईपीएल के मेगा ऑक्शन का आज दूसरा दिन है। पहले दिन के ऑक्शन में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए थे। उसी तरह दूसरे दिन भी इस ऑक्शन में क्रुणाल पांड्या, नितीश राणा, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, फाफ डू प्लेसी जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल है, जिन पर सभी टीमों की नजर होगी। इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली भी लग सकती है

                                                                                                                                      NOVEMBER 25, 2024 / 3:10 PM IST

                                                                                                                                      IPL Auction 2025 Live: SRH और PBKS ने इन खिलाड़ियों को किया शामिल

                                                                                                                                      पहले दिन के ऑक्शन में SRH ने हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, ईशान किशन, राहुल चाहर, एडम जैम्पा, अथर्व तावडे को खरीदा।

                                                                                                                                      PBKS ने पहले दिन अपनी टीम में मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहाल वाढ़ेरा, हरप्रीत ब्रार, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर को शामिल किया।

                                                                                                                                        NOVEMBER 25, 2024 / 2:59 PM IST

                                                                                                                                        IPL Auction 2025 Live: RR ने इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में किया शामिल

                                                                                                                                        राजस्थान रॉयल्स ने ऑक्शन के पहले दिन महीश तीक्षणा, जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसरंगा, आकाश मढवाल, कुमार कार्तिकेय को अपनी टीम में शामिल किया।

                                                                                                                                          NOVEMBER 25, 2024 / 2:57 PM IST

                                                                                                                                          IPL Auction 2025 Live: गुजरात में शामिल हुए ये खिलाड़ी

                                                                                                                                          गुजरात जायंट्स (GT) ने आईपीएल ऑक्शन के पहले दिन कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज,जोस बटलर, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथर को खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया।

                                                                                                                                            NOVEMBER 25, 2024 / 2:53 PM IST

                                                                                                                                            IPL Auction 2025 Live: ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी

                                                                                                                                            आईपीएल के मेगा ऑक्शन के पहले दिन ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने  ऋषभ पंत, डेविड मिलर, मिचेल मार्श, आवेश खान, एडन मार्करम, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल को खरीदा

                                                                                                                                              NOVEMBER 25, 2024 / 2:47 PM IST

                                                                                                                                              IPL Auction 2025 Live: DC में कौन से खिलाड़ी शामिल हुए

                                                                                                                                              पहले दिन के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने केएल राहुल, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर मैकगर्क, टी नटराजन, मिचेल स्टार्क, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा और मोहित शर्मा को खरीदा

                                                                                                                                                NOVEMBER 25, 2024 / 2:18 PM IST

                                                                                                                                                IPL Auction 2025 Live: KKR में शामिल हुए ये खिलाड़ी

                                                                                                                                                आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन कोलकाता नाइट राइडर्स क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, रहमनुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्खिया, अंगकृष रघुवंशी, मयंक मारकंडे और वैभव अरोड़ा को खरीदा

                                                                                                                                                  NOVEMBER 25, 2024 / 2:13 PM IST

                                                                                                                                                  IPL Auction 2025 Live: ऑक्शन के पहले दिन MI ने खरीदे इतने प्लेयर

                                                                                                                                                  ऑक्शन के पहले दिन मुंबई इंडियंस (MI) ने केवल तीन खिलाड़ियों को ही अपनी टीम में शामिला किया, जिसमें नमन धीर, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा को खरीदा।

                                                                                                                                                    NOVEMBER 25, 2024 / 2:04 PM IST

                                                                                                                                                    IPL Auction 2025 Live: RCB ने पहले दिन के ऑक्शन में खरीदे इतने खिलाड़ी

                                                                                                                                                    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहले दिन के ऑक्शन में फिल साल्ट, लियाम लिविंगस्टोन,जोश हेजलवुड, जीतेश शर्मा, सुयश शर्मा, रसिख डार को खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया।

                                                                                                                                                      NOVEMBER 25, 2024 / 1:55 PM IST

                                                                                                                                                      IPL Auction 2025 Live: पहले ऑक्शन में CSK में शामिल होने वाले खिलाड़ी

                                                                                                                                                      चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, खलील अहमद, डेवोन कॉनवे और राहुल त्रिपाठी को पहले दिन के ऑक्शन में खरीदा

                                                                                                                                                        NOVEMBER 25, 2024 / 1:46 PM IST

                                                                                                                                                        IPL Auction 2025 Live: किस टीम के पास है कितने पैसे

                                                                                                                                                        पहले दिन के ऑक्शन के बाद दूसरे दिन चेन्नई सुपर किंग्स के पास 15.60 करोड़ रुपये, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 14.85 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स के पास 13.80 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 10.05 करोड़ रुपये और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 5.15 करोड़ रुपये बचे हैं।

                                                                                                                                                          NOVEMBER 25, 2024 / 1:39 PM IST

                                                                                                                                                          IPL Auction 2025 Live: ऑक्शन के दूसरे दिन किस टीम के पास है कितना पैसा

                                                                                                                                                          पहले दिन के ऑक्शन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 30.65 करोड़ रुपये है। मुंबई इंडियंस के पास 26.10 करोड़ रुपये, पंजाब किंग्स के पास 22.50 करोड़ रुपये, गुजरात टाइटन्स के पास 17.50 करोड़ रुपये और राजस्थान रॉयल्स के पास 17.35 करोड़ रुपये बचे हैं।

                                                                                                                                                            NOVEMBER 25, 2024 / 1:22 PM IST

                                                                                                                                                            IPL Auction 2025 Live: सैम कर्रन पर लग सकती है बड़ी बोली

                                                                                                                                                            इंग्लैड के ऑलराउंडर सैम कर्रन भी नीलामी में शामिल होंगे। कर्रन को आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स ने खरीदा था। इस बार भी इस खिलाड़ी पर सबकी नजरें होगीं। फ्रेंचाइजी इनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़ी बोली लगा सकते हैं।

                                                                                                                                                              NOVEMBER 25, 2024 / 1:05 PM IST

                                                                                                                                                              IPL Auction 2025 Live: दूसरे दिन लग सकती है पंत से भी महंगी बोली

                                                                                                                                                              दूसरे दिन की नीलामी में पंत का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। दूसरे दिन आरसीबी सबसे ज्यादा 30.65 की पर्स वैल्यू के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं सबसे कम पर्स वैल्यू (5.15 करोड़) सनराइजर्स हैदराबाद के पास बची है। ऐसे में आरसीबी से ही उम्मीद की जा सकती है पंत का रिकॉर्ड टूट सकता है।

                                                                                                                                                                NOVEMBER 25, 2024 / 12:52 PM IST

                                                                                                                                                                IPL Auction 2025 Live: इन खिलाड़ियों पर भी लग सकता है बड़ा दांव

                                                                                                                                                                भारतीय स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को खरीदने के लिए टीमें ज्यादा से ज्यादा पैसा खर्च कर सकती है। वहीं शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, आकाश दीप पर भी टीमें मोटी रकम खर्च कर सकती हैं।

                                                                                                                                                                  NOVEMBER 25, 2024 / 12:37 PM IST

                                                                                                                                                                  IPL Auction 2025 Live: किस टीम के पास कितने स्लॉट खाली

                                                                                                                                                                  चेन्नई सुपर किंग्स- 12 स्लॉट

                                                                                                                                                                  दिल्ली कैपिटल्स- 12 स्लॉट

                                                                                                                                                                  गुजरात टाइटंस- 14 स्लॉट

                                                                                                                                                                  कोलकाता नाइट राइडर्स- 12 स्लॉट

                                                                                                                                                                  लखनऊ सुपर जायंट्स- 12 स्लॉट

                                                                                                                                                                  मुंबई इंडियंस- 09 स्लॉट

                                                                                                                                                                  पंजाब किंग्स- 12 स्लॉट

                                                                                                                                                                  राजस्थान रॉयल्स- 11 स्लॉट

                                                                                                                                                                  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 09 स्लॉट

                                                                                                                                                                  सनराइजर्स हैदराबाद 13 स्लॉट खाली हैं।

                                                                                                                                                                    NOVEMBER 25, 2024 / 12:24 PM IST

                                                                                                                                                                    IPL Auction 2025 Live: कुल 132 स्लॉट्स खाली

                                                                                                                                                                    आईपीएल की नीलामी के दूसरे दिन 493 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। जिसमें ज्यादा से ज्यादा 132 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। इसकी वजह ये है कि सभी टीमों के पास कुल मिलाकर 132 स्लॉट्स ही खाली हैं।

                                                                                                                                                                      NOVEMBER 25, 2024 / 12:10 PM IST

                                                                                                                                                                      IPL Auction 2025 Live: दूसरे दिन की नीलामी कब होगी शुरू

                                                                                                                                                                      यह दूसरी बार है कि आईपीएल की नीलामी विदेश में हो रही है । पिछले साल दुबई में नीलामी हुई थी। मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर में 3.30 बजे से होगी। ऑक्शन के पहले दिन की शुरुआत भी इसी समय हुई थी। ऑक्शन के दूसरे दिन को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर भी होगी।

                                                                                                                                                                        NOVEMBER 25, 2024 / 11:54 AM IST

                                                                                                                                                                        IPL Auction 2025 Live: पहले दिन चेन्नई सुपरकिंग्स ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

                                                                                                                                                                        नीलामी के पहले दिन भारत के अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रूपये में खरीदा। डेवोन कोंवे को 6.25 करोड़ और रचिन रविंद्र को 4 करोड़ रूपये में खरीदा। चेन्नई ने खलील अहमद को 480000 रूपये और विजय शंकर को 120000 रूपये में खरीदा।

                                                                                                                                                                          NOVEMBER 25, 2024 / 11:41 AM IST

                                                                                                                                                                          IPL Auction 2025 Live: पहले दिन 12 खिलाड़ी नहीं बिके

                                                                                                                                                                          आईपीएल की नीलामी के पहले दिन कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे, जो नहीं बिके। इनमें कुल 12 खिलाड़ी शामिल हैं।

                                                                                                                                                                          1 - देवदत्त पडिक्कल: अनसोल्ड

                                                                                                                                                                          2 - डेविड वॉर्नर: अनसोल्ड

                                                                                                                                                                          3 - जॉनी बेयरस्टो: अनसोल्ड

                                                                                                                                                                          4 - वकार सलामखेल: अनसोल्ड

                                                                                                                                                                          5 - अनमोलप्रीत सिंह: अनसोल्ड

                                                                                                                                                                          6 - यश ढुल: अनसोल्ड

                                                                                                                                                                          7- उत्कर्ष सिंह: अनसोल्ड

                                                                                                                                                                          8 - उपेंद्र यादव: अनसोल्ड

                                                                                                                                                                          9 - लवनीत सिसोदिया: अनसोल्ड

                                                                                                                                                                          10 - कार्तिक त्यागी: अनसोल्ड

                                                                                                                                                                          11 - पीयूष चावला: अनसोल्ड

                                                                                                                                                                          12 - श्रेयस गोपाल: अनसोल्ड

                                                                                                                                                                            NOVEMBER 25, 2024 / 11:26 AM IST

                                                                                                                                                                            IPL Auction 2025 Live: इन खिलाड़ियों की होगी नीलामी

                                                                                                                                                                            इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी का आज (25 नवंबर 2024) दूसरा दिन है। इस दिन फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन फिलिप्स, सैम करन, केन विलियमसन, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लोकी फर्ग्युसन, टिम डेविड, विल जैक्स, नवीन उल हक, स्टीव स्मिथ, नीतीश राणा और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े स्टार नीलामी में उतरेंगे।

                                                                                                                                                                              NOVEMBER 25, 2024 / 11:10 AM IST

                                                                                                                                                                              IPL Auction 2025 Live: पहले दिन 84 खिलाड़ियों पर लगी बोली

                                                                                                                                                                              नीलामी के ऑक्शन के पहले दिन कुल 84 खिलाड़ियों पर बोली लगी। जिसमें से 72 खिलाड़ियों पर कुल 467.95 करोड़ रुपये खर्च हुए। 24 खिलाड़ी विदेशी थे। लखनऊ सुपरजायंट्स ने इतिहास रचते हुए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली ऋषभ पंत पर लगाई। उन्हें 27 करोड़ रुपये मिले। सबसे ज्यादा प्लेयर्स 10 प्लेयर्स पंजाब किंग्स ने खरीदे। इसके लिए 88 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

                                                                                                                                                                                NOVEMBER 25, 2024 / 11:01 AM IST

                                                                                                                                                                                IPL Auction 2025 Live: किस टीम में कितने खिलाड़ी रह सकते हैं?

                                                                                                                                                                                आईपीएल में एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। इसमें विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 8 तक हो सकती है। पहले दिन की नीलामी के बाद सबसे ज्यादा 14 खिलाड़ी गुजरात टाइटंस ने खरीदे। उन्हें अब 11 और खिलाड़ी चाहिए। इसमें विदेशी खिलाड़ी 5 शामिल हो सकते हैं। वहीं मुंबई इंडियंस और आरसीबी को 16-16 खिलाड़ियों की जरूरत है।

                                                                                                                                                                                  NOVEMBER 25, 2024 / 10:54 AM IST

                                                                                                                                                                                  IPL Auction 2025 Live: नीलामी के दूसरे दिन किस टीम के पास कितना पैसा

                                                                                                                                                                                  आईपीएल ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ियों का नाम है। अभी नीलामी की मेज पर सिर्फ 84 नाम सामने आए हैं। अभी दुनिया के मशहूर खिलाड़ियों का उतरना बाकी है। हालांकि फ्रेंचाइजी के पास अब उस हिसाब से पैसे नहीं बचे हैं। दूसरे दिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास सबसे ज्यादा 30.65 करोड़ रुपये बचे हैं। वह सबसे बड़ी रकम के साथ उतरेगी। इसके बाद मुंबई इंडियंस (26.10 करोड़ रुपये) और पंजाब किंग्स (22.50 करोड़ रुपये) का नंबर है।

                                                                                                                                                                                    NOVEMBER 25, 2024 / 10:49 AM IST

                                                                                                                                                                                    IPL Auction 2025 Live: खिलाड़ियों की नीलामी का आज दूसरा दिन

                                                                                                                                                                                    इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी का आज दूसरा दिन है। आज भी 10 टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। अभी दूसरे दिन के लिए कुल 132 स्लॉट्स बाकी हैं। इन स्लॉट्स को भरने के लिए सभी टीमों के पास 173.55 करोड़ रुपये की रकम बाकी है, जिससे पंत का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

                                                                                                                                                                                      NOVEMBER 24, 2024 / 11:20 PM IST

                                                                                                                                                                                      IPL Auction 2025 Live: पहले दिन का मेगा ऑक्शन खत्म, अब कल लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

                                                                                                                                                                                      आईपीएल के मेगा ऑक्शन का पहला दिन खत्म हो गया है। ऑक्शन के पहले दिन ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इनको 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं इस बार कई बड़े नाम वाले खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे। ऑक्शन के पहले दिन कुल 84 खिलाड़ियों इसमें शामिल हुए, जिसमें से 72 खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उनको खरीदा गया तो वहीं 12 प्लेयर अनसोल्ड रहे।

                                                                                                                                                                                        NOVEMBER 24, 2024 / 11:10 PM IST

                                                                                                                                                                                        IPL Auction 2025 Live: RR में शामिल हुए कुमार कार्तिकेय

                                                                                                                                                                                        कुमार कार्तिकेय को RR ने 30 लाख रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। इनका बेस प्राइस भी 30 लाख रुपए था।

                                                                                                                                                                                          NOVEMBER 24, 2024 / 10:57 PM IST

                                                                                                                                                                                          IPL Auction 2025 Live: पंजाब ने विजयकुमार को खरीदा

                                                                                                                                                                                          विजयकुमार वैशाक को पंजाब किंग्स ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। इनकी बेस प्राइस 30 वाख रुपए थी

                                                                                                                                                                                            NOVEMBER 24, 2024 / 10:53 PM IST

                                                                                                                                                                                            IPL Auction 2025 Live: दिल्ली ने मोहित को खरीदा

                                                                                                                                                                                            भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा।

                                                                                                                                                                                              NOVEMBER 24, 2024 / 10:34 PM IST

                                                                                                                                                                                              IPL Auction 2025 Live: RCB में गए रसिख डार

                                                                                                                                                                                              तेज गेंदबाज रसिख डार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 करोड़ रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था।

                                                                                                                                                                                                NOVEMBER 24, 2024 / 10:23 PM IST

                                                                                                                                                                                                IPL Auction 2025 Live: बेस प्राइस पर बिके अनुज रावत

                                                                                                                                                                                                अनुज रावत को गुजरात टाइटन्स ने 30 लाख रुपए में खरीद लिया है। इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था।

                                                                                                                                                                                                  NOVEMBER 24, 2024 / 10:09 PM IST

                                                                                                                                                                                                  IPL Auction 2025 Live: महिपाल लोमरोर को GT ने खरीदा

                                                                                                                                                                                                  महिपाल लोमरोर को गुजरात टाइटन्स ने 1.70 करोड़ में खरीद लिया है। इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।

                                                                                                                                                                                                    NOVEMBER 24, 2024 / 10:00 PM IST

                                                                                                                                                                                                    IPL Auction 2025 Live: अब्दुल समद पर चार करोड़ की लगी बोली

                                                                                                                                                                                                    अब्दुल समद को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4.20 करोड़ में खरीद लिया है। इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था।

                                                                                                                                                                                                      NOVEMBER 24, 2024 / 9:58 PM IST

                                                                                                                                                                                                      IPL Auction 2025 Live: नमन धीर पर लगी 5 करोड़ की बोली

                                                                                                                                                                                                      मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर नमन धीर को 5.25 करोड़ में खरीद लिया है। इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था।

                                                                                                                                                                                                        NOVEMBER 24, 2024 / 9:56 PM IST

                                                                                                                                                                                                        IPL Auction 2025 Live: धोनी के टीम में गए समीर रिजवी

                                                                                                                                                                                                        मेरठ के युवा खिलाड़ी समीर रिजवी को दिल्ली कैपिटल्स ने 95 लाख रुपये में खरीद लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके लिए RTM का इस्तेमाल नहीं किया।