IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अब कुछ ही दिन बचे हैं। यह मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में आयोजित किया जाएगा। आईपीएल का पहले ये मेगा ऑक्शन भारतीय समय के अनुसार 3 बजे शुरू होने वाली थी लेकिन बॉर्डर-गवास्कर सीरीज की वजह से इस समय को आगे बढ़ाया गया है। अब आईपीएल का ये मेगा ऑक्शन आधे घंटे की देरी से दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी। इस मेगा ऑक्शन में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इस बार में नीलामी के मैदान में कुल 575 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं क्यों बदला ऑक्शन का समय।
बता दें ब्रॉडकास्टर ने बीसीसीआई से नीलामी के समय में बदलाव करने की सिफारिश की थी। एक तरफ जहां 24 और 25 नवंबर को आईपीएल का मेगा ऑक्शन होने वाला है तो वहीं दूसरी ओर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच के साथ टाइमिंग क्लैश के कारण समय में बदलाव किया गया है।
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में होगा, तो वहीं दूसरी ओर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच भी खेला जा रहा है। पर्थ में पहला मैच आज (22 नवंबर) से शुरू हो गया है,ऑक्शन के प्रसारणकर्ता को इस बात का डर था की नीलामी पहले टेस्ट मैच से टकराएगा। 24 नवंबर सीरीज के पहले टेस्ट का तीसरा दिन होगा। इस वजह से मेगा ऑक्शन के ब्रॉडकास्टर ने इसके समय में बदलाव की मांग की है।
आपको बता दें कि, पर्थ टेस्ट का खेल भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:50 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खेला जाएगा। लेकिन कभी-कभी स्लो ओवररेट और मौसम या खराब रोशनी के कारण मैच कुछ देर आगे भी बढ़ सकता है। इसी वजह से ब्रॉडकास्टर ने बीसीसीआई से इसके समय को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया, जिससे दोनों की टाइमिंग क्लैश ना हो। इसलिए अब यह नीलामी भारतीय समयानुसार 3:00 बजे की जगह 3:30 पर शुरू होगी।
कितने खिलाड़ी होंगे शामिल
इस बार के आईपीएल मेगा ऑक्शन में कुल 1574 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें कुल 575 खिलाड़ियों को ही शॉर्ट लिस्ट किया गया था। मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए खिलाड़ियों में 366 भारतीय खिलाड़ी और 209 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं।