IPL 2025: BCCI ने किया IPL मैच के तारीखों का ऐलान! इस दिन से शुरू होगा पहला मैच

IPL 2025: भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने IPL 2025 सीजन के तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहला मैच 14 मार्च को खेला जाएगा। वहीं BCCI ने एक साथ 2025, 2026 और 2027 सीजन की तारीखों का ऐलान एक साथ किया है

अपडेटेड Nov 22, 2024 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
BCCI ने एक साथ किया तीन सीजनों के तारीखों का ऐलान किया है। (Image-Google)

IPL 2025 Date: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होना है। इस ऑक्शन में जहां कुल 1574 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इसमें 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इस नीलामी में IPL की 10 फ्रेंचाइजी शामिल होंगी। नीलामी लिस्ट में जहां ज्यादतर यंग प्लेयर हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो एक दशक से क्रिकेट की दुनिया में अपनी धाक जमाए हुए हैं।

वहीं IPL 2025 शुरुआत को लेकर हर क्रिकेट फैन के मन में सवाल चल रहे थे। इसको लेकर BCCI ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहला मैच 14 मार्च को खेला जाना है। वहीं BCCI ने एक साथ 2025, 2026 और 2027 सीजन की तारीखों का ऐलान एक साथ किया है।

इस दिन से शुरू हो रहा है IPL 2025


ईएसपीएनक्रिकइंफो के मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने IPL के सभी 10 फ्रेंचाइजियों को ईमेल किया है जिसमें IPL 2025 सीजन की तारीख का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पहला मैच 14 मार्च को खेला जाएगा, जबकि इस सीजन का आखिरी और फाइल मैच 25 मई को खेला जाएगा।

आपको बता दें कि इस बार 2024 के मुकाबले सीजन की शुरूआत 9 दिन पहले ही हो रही है। 2024 में सीजन की शुरुआत 23 मार्च से हुई थी। इसके पीछे का कारण 18-19 जून से टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच को माना जा रहा है।

BCCI ने एक साथ किया तीन सीजनों के तारीखों का ऐलान

बीसीसीआई ने जहां IPL 2025 सीजन की तारीख का खुलासा किया है वहीं इसके साथ 2026 और 2027 के तारीखों का भी ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक IPL 2026 की शुरुआत 15 मार्च को और समापन 31 मई को होगा। वहीं 2027 में सीजन की शुरुआत 14 मार्च को होगा जो 30 मई तक चलेगा।

सऊदी अरब के जेद्दा में होगा IPl 2025 का ऑक्शन

2025 सीजन की तैयारी में फ्रेंचाइजी के लिए मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, सऊदी अरब में आयोजित होगा। IPL की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, इस नीलामी में 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर किया है, जिनमें से जल्द ही अंतिम सूची शॉर्टलिस्ट की जाएगी। इस ऑक्शन में केएल राहुल, ऋषभ पंत श्रेयस अय्यर जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे जिनपर टीमें अच्छा-खासा दांव खेल सकती है।

ये भी पढ़ें: IPL Auction 2025: IPl से इन 10 खिलाड़ियों ने कमाए सबसे अधिक पैसे, Photo में देखिए पूरी लिस्ट

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 22, 2024 3:22 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।