Get App

IPL 2025: बदल गया आईपीएल मेगा ऑक्शन का टाइम, जानें अब कितने बजे लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

IPL 2025: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गवास्कर सीरीज के बीच भारतीय फैंस को आईपीएल मेगा ऑक्शन का भी इंतजार है। आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन का 24 और 25 नवंबर को होगा, पर इसके समय में बदलाव किया गया है। जानें क्यों?

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2024 पर 9:43 PM
IPL 2025: बदल गया आईपीएल मेगा ऑक्शन का टाइम, जानें अब कितने बजे लगेगी खिलाड़ियों पर बोली
IPL 2025: बदल गया आईपीएल मेगा ऑक्शन का टाइम

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अब कुछ ही दिन बचे हैं। यह मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में आयोजित किया जाएगा। आईपीएल का पहले ये मेगा ऑक्शन भारतीय समय के अनुसार 3 बजे शुरू होने वाली थी लेकिन बॉर्डर-गवास्कर सीरीज की वजह से इस समय को आगे बढ़ाया गया है। अब आईपीएल का ये मेगा ऑक्शन आधे घंटे की देरी से दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी। इस मेगा ऑक्शन में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इस बार में नीलामी के मैदान में कुल 575 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं क्यों बदला ऑक्शन का समय।

बता दें ब्रॉडकास्टर ने बीसीसीआई से नीलामी के समय में बदलाव करने की सिफारिश की थी। एक तरफ जहां 24 और 25 नवंबर को आईपीएल का मेगा ऑक्शन होने वाला है तो वहीं दूसरी ओर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच के साथ टाइमिंग क्लैश के कारण समय में बदलाव किया गया है।

क्यों बदला गया समय

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में होगा, तो वहीं दूसरी ओर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच भी खेला जा रहा है। पर्थ में पहला मैच आज (22 नवंबर) से शुरू हो गया है,ऑक्शन के प्रसारणकर्ता को इस बात का डर था की नीलामी पहले टेस्ट मैच से टकराएगा। 24 नवंबर सीरीज के पहले टेस्ट का तीसरा दिन होगा। इस वजह से मेगा ऑक्शन के ब्रॉडकास्टर ने इसके समय में बदलाव की मांग की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें